Mahakaleshwar Temple Aarti & Darshan Timings: सावन में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो धार्मिक यात्रा पर जाने से पहले आपको महाकाल के सामान्य दर्शन और भस्म आरती का समय का समय पता होना चाहिए। इसके साथ ही वहां जाने से पहले आपको भस्क आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी करनी होगी। यहां हम आपको वहां पहुंचने के तरीके भी बताने जा रहे हैं। सावन में यहां बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। इसमें भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।
सावन के सोमवार को दर्शन का समय
सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों का सैलाब उमडे़गा। दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक श्री महाकालेश्वर मंदिर का गेट नंबर 4 बंद होगा। सोमवार को जिन श्रद्धालुओं के पास टिकट होगा, उनकी एंट्री गेट नंबर 1 से होगी।
सावन में भस्म आरती का समय
सावन के महीने में भस्म आरती रात के 3 बजे से 5 बजे तक होगी। यह समय 11 जुलाई से लेकर 18 अगस्त रहेगा। वहीं सावन के सोमवार को ये टाइमिंग रात के ढाई बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक होगी।
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुंचने के तरीके (Ujjain Mahakaleshwar darshan in Shravan)
सड़क मार्ग: उज्जैन भोपाल से 190 किमी और इंदौर से 55 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए आपको हर जगह से राज्य परिवहन की बसें आसानी से मिल जाएंगी।
रेल मार्ग: उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन मंदिर से 2 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली, भोपाल समेत कई जगहों से सीधी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।
हवाई मार्ग: अगर आप समय बचाना चाहते हैं तो आप हवाई मार्ग से भी दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा उज्जैन से 55 किमी दूर है।
भस्म आरती के लिए पंजीकरण ऐसे करें (Ujjain Mahakal Bhasm Aarti Online Booking )
भस्म आरती के लिए www।mahakaleshwar।nic।in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
