वर्तमान समय में खराब खानपान, अस्वस्थ जीवनशैली, फास्ट फूड का अधिक सेवन, तनाव और आलस्य के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। आज के समय में मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है। मोटापे के कारण ना सिर्फ व्यक्ति की बाहरी खूबसूरती खराब होती है, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिसीज या इन्फर्टिलिटी जैसी कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
वर्ल्ड ओबिसिटी फेडरेशन की एक रिसर्च के अनुसार दुनिया में करीब 15 करोड़ बच्चे और युवा मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं और अगले दस साल में ये तादात बढ़कर 25 करोड़ हो जाएगी। वहीं डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कैंसर के बाद सबसे ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हैं। बढ़े हुए वजन को कम करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता।
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग जिम में घंटों बीताते हैं। हालांकि बाबा रामदेव की मानें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों (Ayurvedic Nushkhe) के जरिए भी मोटापे की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। योग गुरू स्वामी रामदेव ने मोटापे से जूझ रहे लोगों को खानपान में कुछ चीजें शामिल करने की सलाह दी है, जिनके जरिए शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम किया जा सकता है।
लौकी कल्प का करें सेवन
लौकी में विटामिन ए, सी, आयरन और हाई फाइबर मौजूद होता है, यह मोटापे को कम करने में काफी कारगर है। बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप लौकी की सब्जी, जूस या फिर सूप आदि का सेवन कर सकते हैं।
सेब खाने से भी कम होगा मोटापा
डॉक्टर्स भी रोजाना एक सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। यह दिमाग में खून के प्रवाह को ठीक करता है। ऐसे में मोटापे से शिकार लोग शरीर का फैट कम करने के लिए सेब का सेवन कर सककेत हैं।
सुबह-सुबह करें इन चीजों का सेवन
बाबा रामदेव मोटापा कम करने के लिए सुबह के समय नारंगी और गाजर का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आप खाली पेट 2 ग्राम शुद्धि चूर्ण भी खा सकते हैं। इससे पेट की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। साथ ही आपको दिनभर अश्वगंधा की चाय का भी सेवन करना चाहिए। मोटापे को कम करने मे गौधन अर्क भी बेहद ही कारगर है।
