जब भी अच्छी सेहत की बात आती है तो सबसे पहले जहन में यही सवाल उठता है कि सेहत के लिए कौन से फूड का सेवन करना फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज करना जरूरी है। कुछ फूड ऐसे हैं जिनका सेवन करने पर लोग उसके सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बेहद सोचते हैं। अंडा भी एक ऐसा फूड है जिसे ज्यादातर लोग खाना चाहते हैं लेकिन उसके सेहत पर होने वाले प्रभाव से उसका कम सेवन करते हैं।
अंडे को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ी चिंता इस बात की हैं कि इसे अधिक खाने से कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है। लेकिन क्या इसमें कोई सच्चाई है? पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी के अनुसार, भोजन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल अपने आप में सुरक्षित होता है। यह तभी हानिकारक होता है जब यह केक में पाए जाने वाले सूखे अंडों की तरह ऑक्सीकृत हो जाता है।
अंडा कब सेहत के लिए खतरनाक होता है: विशेषज्ञ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर करके बताया कि अंडे का सेवन कैसे और कब कोलोस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। अंडा का सेवन प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, डिहाइड्रेटिड दूध और प्रोसेस मीट में खतरनाक साबित होता है। एक्सपर्ट ने बताया कि इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकृत हो जाता है और इनसे धमनियों के बंद होने की संभावना होती है।
पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल है और आपका लाइफस्टाइल हेल्दी है तो आप हर दिन एक अंडा खा सकते हैं। हेल्दी लोगों को अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
किन लोगों को अंडा सेवन नहीं करना चाहिए: विशेषज्ञ के मुताबिक जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई होता है और जिनकी जीवन शैली निष्क्रिय होती है उनको अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल हाई होने की संभावना बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडे का सेवन करने से बचें और सिर्फ अंडे का सफेद भाग ही खाएं।
- विशेषज्ञ के मुताबिक अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आई हैं कि अंडा दिल के रोगों का जोखिम कम करता है आइए जानते हैं कि अंडे के सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
- अंडा का सेवन करने से बॉडी में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। इसमें सबसे अच्छी क्वालिटी वाला प्रोटीन मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।
- अंडा ब्लड शुगर को बराबर करने में मदद करता है।
- लो ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
- एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अंडा का सेवन बेहद फायदेमंद है।
- अंडा सभी आवश्यक अमीनो एसिड और खनिजों से भरे हुए हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होता है।