Green Apple Benefits: सेब का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कहावत है रोजाना एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं। अक्सर लोग लाल सेब खाते हैं लेकिन आप जानते हैं कि लाल सेब की तरह ही हरा सेब भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ग्रीन सेब में कैल्शियम, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मौजूद होते हैं, जो बॉडी को हेल्दी रखते है।

रोजाना हरे सेब का सेवन आपको बीमारियों से बचाव करता है। हरा सेब में लाल सेब की तुलना में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के से भरपूर होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम और प्रोटीन भरपूर मौजूद होता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि हरा सेब का सेवन करने से वजन तेजी से कंट्रोल रहता है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक सेब में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट कार्टेल (cartel Antioxidant)मौजूद होता है जो डायबिटीज को कंट्रलो करता है, दिल के रोगों से बचाव करता है और कैंसर नहीं होने देता। आइए जानते हैं कि सेहत के लिए उपयोगी हरा सेब कौन-कौन सी बीमारियों में दवाई की तरह असर करता है।

लूज मोशन में दवाई की तरह असर करता है सेब: (Green apple cures loose motion)

अगर किसी को लूज मोशन हो रहा है और आपके पास दवाई नहीं है तो आप सेब का सेवन करें। सेब को उबालकर उसमें नमक मिलाकर खाने से लूज मोशन ठीक रहता है। विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सेब बीमारी का उपचार करेगा और बॉडी को हेल्दी रखेगा।

दिल को सेहतमंद रखता है हरा सेब: (Green apple keeps the heart healthy)

ग्रीन सेब का सेवन दिल के मरीजों के लिए दवाई की तरह असर करता है। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन भरपूर मौजूद होता है जो दिल के रोगों का जोखिम कम करता है। हरे सेब में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। दिल के मरीज रोजाना हरे सेब का सेवन करें सेहत को फायदा होगा।

लीवर को हेल्दी रखेगा हरा सेब: (Green apple will keep the liver healthy)

एंटीऑक्सिडेंट्स और फायबर से भरपूर हरा सेब पाचन को दुरुस्त करता है। हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व लीवर को हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशनम में बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

वजन कंट्रोल करता है हरा सेब: (Green apple controls weight)

फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हरा सेब का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कंट्रोल रहता है। हरा सेब खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। फाइबर से भरपूर सेब पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और वजन भी कम करता है।