Isha Ambani Lifestyle: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस के बिजनेस में बहुत सक्रिय हैं। ईशा फिलहाल जियो का टेलिकॉम और रिटेल बिजनेस देखती हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने और McKinsey में बिजनेस एनालिस्ट के पद पर काम करने के बाद ईशा अंबानी 2014 में जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़ी थीं।
बिजनेस के साथ-साथ ईशा अंबानी अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी अच्छा समय निकालती हैं। ईशा अंबानी ने भारतीय कला को प्रोमोट करने के लिए रिलायंस आर्ट फाउंडेशन की भी नींव रखी है। आइए जानते हैं कैसा है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का लाइफस्टाइल –
ज्वेलरी कलेक्शन की है बेहद शौकीन: ईशा अंबानी को ज्वेलरी कलेक्शन का बहुत शौक है। वो महंगे नेकलेस और ईयररिंग पहनना पसंद करती हैं। उनको गोल्ड के साथ पेयरड डायमंड और पन्ना बहुत पसंद है।
दोबारा भी पहन लेती हैं आउटफिट: ईशा अंबानी एक आउटफिट को कई स्पेशल मौकों पर दोबारा भी पहन लेती हैं। दरअसल ईशा की भाभी श्लोका मेहता ने ईशा अंबानी को यह आइडिया दिया था। पिछले साल ईशा एक शादी में पहले पहने हुए आउटफिट में ही नजर आई थीं।
भारतीय कपड़े पहनने का शौक है: ईशा अंबानी ने Vogue मैगज़ीन को बताया था कि उन्हें भारतीय कपड़े पहनने बेहद पसंद है। ईशा ने बताया था उन्हें ब्लॉक प्रिंट में सूती कुर्ते पहनना बेहद पसंद हैं। ईशा अंबानी के अनुसार उन्हें बिजनेस फॉर्मल पहनना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में रहने के समय से ही उन्हें बिजनेस फॉर्मल पहनना पसंद नहीं है।
इवेंट में जान बहुत पसंद है: मैगज़ीन में इस बात का जिक्र है कि ईशा को इवेंट अटेंड करना बेहद पसंद है। वहीं, उनके पति आनंद पीरामल इवेंट में जाना पसंद नहीं करते। ईशा ने यह भी बताया था कि उनके पति आनंद पीरामल उनके मुकाबले ज्यादा आध्यात्मिक हैं।
शादी में नीता और मुकेश अंबानी ने की थी मदद: ईशा अंबानी ने पत्रिका को बताया था कि उनकी शादी की तैयारियों के दौरान वो चेयरपर्सन और उनकी मां नीता अंबानी सीईओ थीं। ईशा ने कहा था कि हमने शादी में लगभग एक-सी ही चीजों को पसंद किया था। उनके मुताबिक उनकी मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी ने शादी के दौरान बहुत मेहनत की थी।