Sep 08, 2025

सुबह 10 मिनट योग करने के 7 स्वास्थ्य लाभ

Vivek Yadav

योग के जरिए न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नियमित दस मिनट तक योग करने के क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

1- मानसिक शांति

नियमित सुबह के समय 10 मिनट तक हल्की स्ट्रेचिंग और गहरी श्वास वाले योगासन से शरीर संतुलित रहता है और मन शांत रहता है।

2- श्वास क्षमता में सुधार

नियमित रूप से अगर सही ढंग से योग करें तो इससे फेफड़े खुलती हैं ऑक्सीजन के अवशोषण में सुधार होती है। इससे शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ता है।

3- मांसपेशियां

सुबह योग करने से मांसपेशियों की अकड़न कम होती है और लचीलापन बढ़ता है।

4- दिमाग के लिए

नियमित सुबह के वक्त योग करने से दिमाग के काम करने की क्षमता तेज होती है।

5- तनाव

सुबह के समय में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर हाई होता है। सिर्फ दस मिनट का योगाभ्यास करने से इसमे में कमी आ सकती है, जिससे शरीर शांत और मूड संतुलित रहता है।

6- पाचन में सुधार

कुछ योग के करने के पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है। नियमित सिर्फ दस मिनट तक योगाभ्यास करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।

7- पीठ के लिए

नियमित योगाभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है और इससे जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती है।

उड़द दाल खाने से सेहत को मिलेंगे 7 फायदे