बढ़ता मोटापा लोगों को बेहद परेशान करता है। देश और दुनिया में मोटापा के शिकार लोगों की संख्या में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। मोटापा एक वैश्विक समस्या बनता जा रहा है। WHO के मुताबिक साल 1975 के बाद से मोटापा के शिकार लोगों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में 1.9 बिलियन से ज्यादा लोगों का वजन उनके बॉडी मास्क इंडेक्स से अधिक था, जबकि 650 मिलियन लोग मोटापा के शिकार थे। मोटापा सारी बीमारियों की जड़ है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाए तो कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे किडनी रोग, दिल के रोग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। भारत में तेजी से मोटापा के शिकार लोगों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। बच्चों से लेकर युवा तक तेजी से इस मोटापा नाम की बीमारी के चपेट में आ रहे हैं।
मोटापा को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करना जरूरी है। मोटापा एक लाइफस्टाइल डिजीज है जो ज्यादातर 30 साल की उम्र से लोगों को परेशान करने लगता है। आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा है जहां मोटापा के शिकार लोगों की संख्या सबसे कम है।
जापान एक ऐसा देश है जहां के लोग बेहद खाते हैं फिर भी मोटे नहीं है। आप जानते हैं कि जापान के टीवी पर सबसे ज्यादा जो कार्यक्रम पेश किए जाते हैं उसमें फूड रेसिपी वाले प्रोग्राम शामिल हैं। जापान का हर इंसान खाने का शौकीन है, इतना खाते हैं फिर भी मोटे नहीं हैं। आपको बता दें कि जापान के लोग इतना खाकर भी मोटे नहीं है उसके लिए 3 कारण जिम्मेदार है। अगर आप जापानी लोगों के 3 सीक्रेट को अपना लें तो आप आसानी से जापानी लोगों की तरह स्लिम और फिट रह सकते हैं। आइए जानते हैं तीन जापानी सीक्रेट जो आपका मोटापा बर्फ की तरह मेल्ट कर सकते हैं।
बॉडी को एक्टिव रखें
जापानी लोग मोटापा के शिकार नहीं है इसके लिए उनकी बॉडी एक्टिविटी जिम्मेदार है। Ikigai (इकिगाई) के मुताबिक अगर आप 100 साल तक जीना चाहते हैं तो अपनी बॉडी को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें। इकिगाई जापानी रहस्य के ऊपर लिखी गई एक प्रसिद्ध पुस्तक है जिसमें लंबे और सुखी जीवन को जीने का रहस्य बताया गया है। जापान के लोग बचपन से ही काफी एक्टिव रहते हैं। पुस्तक के मुताबिक जापान के 98 फीसदी बच्चे स्कूल साइकिल चलाकर जाते हैं या फिर पैदल जाते हैं। उनके पैरेंट्स उन्हें गाड़ी या बस से स्कूल ड्रॉप नहीं करते हैं। युवा भी अपने वर्क प्लेस पर साइकिल से या फिर पैदल जाना पसंद करते हैं। जापानी लोगों की ये एक्टिविटी उन्हें कभी भी मोटा नहीं होने देती। आप भी जापानी लोगों के इस फंडे को अपना लें बिना वर्कआउट के मोटापा कम हो जाएगा।
गीन टी का करें सेवन
जापानी लोगों के पतले होने का दूसरा सीक्रेट ग्रीन टी का सेवन करना है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन करने से सेहत दुरुस्त रहती है और बॉडी को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। वजन घटाने में ग्रीन टी का सेवन जादुई असर करता है। आप जानते हैं कि ग्रीन टी का सेवन करने में जापान टॉप टेन देशों में शामिल है। आप भी अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो दूध की चाय नहीं बल्कि ग्रीन टी का सेवन करें।
छोटी प्लेट में खाना खाएं
आप जानते हैं कि मोटापा कम करने का ये सीक्रेट भी बेहद कमाल का है। छोटी प्लेट में खाना खाकर भी आप अपने मोटापा को कंट्रोल कर सकते हैं। छोटी प्लेट में खाना खाने से पोर्शन कंट्रोल रहता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि जब आप छोटे बर्तन में खाना खाते हैं तो हमारी ज्यादा खाने की आदत में सुधार होता है। जापानी लोगों के इन तीन सीक्रेट को आज ही अपना लीजिए आप भी उनकी तरह स्लिम और फिट रहेंगे।