भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड जल्द ही CAT 2025 Result घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक IIM Kozhikode की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार CAT 2025 का रिजल्ट दिसंबर 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इस वर्ष लगभग 2.58 लाख उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब हुई थी CAT 2025 परीक्षा ?

CAT 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा तीन अलग-अलग स्लॉट में आयोजित हुई थी। CAT स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को IIMs सहित देश के कई प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

CAT 2025 Answer Key कब हुई जारी ?

IIM Kozhikode ने CAT 2025 की प्रोविजनल आंसर की 4 दिसंबर 2025 को जारी की थी। उम्मीदवारों को 10 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

CAT 2025 Result कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर मौजूद ‘CAT 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना CAT User ID और Password दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका CAT 2025 Scorecard दिखाई देगा।

स्टेप 5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

CAT 2025 Scorecard में क्या-क्या जानकारी होगी?

CAT 2025 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी:

उम्मीदवार का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

जन्मतिथि

परीक्षा तिथि, स्लॉट और टाइमिंग

रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

सेक्शन-वाइज स्केल्ड स्कोर

ओवरऑल स्कोर

सेक्शन-वाइज और ओवरऑल परसेंटाइल

Jansatta Education Expert Advice

CAT 2025 Result से संबंधित किसी भी आधिकारिक घोषणा और डायरेक्ट लिंक के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे iimcat.ac.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।