बेली फैट यानी पेट की चर्बी को कम करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। आज के समय में आरामदायक जीवन-शैली और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण बेली फैट बढ़ जाता है। मोटापा और बेली फैट बढ़ने की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी को नियंत्रण में रखना बेहद ही जरूरी है। बेली फैट को कम करने के लिए अक्सर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, हालांकि अपने खानपान में बदलाव करके भी पेट की चर्बी को कम किया जा सककता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खानपान का सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ज्यादातर लोग नाश्ते में ऑयली चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे फूड्स का जिक्र करेंगे, जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से बेली फैट को कम किया जा सकता है।
गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत: हेल्थ एक्सपर्ट्स बेली फैट को कम करने के लिए गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करने की सलाह देते हैं। बेली फैट की समस्या से जूझ रहे लोगों को सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ दूर हो जाते हैं, जिससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है।
सेब: मोटापे से ग्रस्ति लोगों को अपने नाश्ते में सेब या फिर सेब का जूस शामिल करना चाहिए। सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखते हैं, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
नट्स: बेली फैट से छुटकारा पाने के लिए नाश्ते में नट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू आदि को भी शामिल किया जा सकता है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर नट्स आपका वजन घटाने में मदद करते हैं।
इडली: सुबह के नाश्ते में इडली और सांभर को भी शामिल किया जा सकता है। क्योंकि इडली प्रोटीन से भरपूर होती है। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
वेजिटेबल सूप: वेजिटेबल सूप में विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं। ऐसे में आप अपने नाश्ते में सब्जियों का सूप भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपको बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।