ब्रेकफास्ट आपके दिन का सबसे जरूरी मील होता है, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसके अलावा खासकर नाश्ते में कुछ खास चीजों का सेवन वेट लॉस में भी अहम योगदान कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नाश्ते में शामिल कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से बॉडी ज्यादा मात्रा में और अधिक प्रभावी ढंग से कैलोरी बर्न करती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
पोहा
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पोहा का। पोहा फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है और फाइबर रिच फूड आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाते हैं, इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है, आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं, साथ ही आपका कैलोरी इंटेक भी कम होता है।
दूसरी ओर पोहा में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। हाई प्रोटीन खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फूड क्रेविंग भी कम होती है। इस तरह पोहा को नाश्ते में शामिल कर वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
अंडा
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में आप नाश्ते में 2 उबले हुए अंडे या अंडे से हेल्दी डिश बनाकर खा सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें- उबला अंडा या ऑमलेट, वेट लॉस के लिए क्या खाना है ज्यादा बेहतर?
ओट्स चीला
ओट्स चीला भी प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। वहीं, इसका स्वाद भी बेहद कमाल का होता है। इसके अलावा अधिक कमाल की बात यह है कि ओट्स चीला बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत ओट्स चीला खाकर कर सकते हैं।
यहा क्लिक कर पढ़ें- ओट्स चीला बनाने की आसान रेसिपी
डोसा और सांभर
ज्यादातर भारतीय नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि डोसा खाने से भी वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन, वजन घटाने में सीधे तौर पर मदद करता है। ऐसे में आप अलग-अलग तरीकों से डोसा बनाकर खा सकते हैं।
दलिया
दलिया अपने पोषण संबंधी लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी शामिल हैं। वहीं, दलिये को भी कई अलग-अलग तरीकों से कम समय में बना सकते हैं। ऐसे में वेट लॉस के लिए ये नाश्ता भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यहां क्लिक कर पढ़ें- वेट लॉस के लिए दलिया कैसे बनाएं
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें-8 हफ्तों में घट जाएगा 10kg वजन, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया डाइट प्लान, जानें नाश्ते से लेकर डिनर में क्या खाएं