हमारी बॉडी में बहुत सारे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस होते हैं जिसमें से कुछ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कुछ खराब भी होते हैं। इन सभी से मिलकर बनती है हमारी गट हेल्थ। गट यानि आंत जिसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के रूप में भी जाना जाता है। ये एक लंबी ट्यूब होती है जो मुंह से शुरू होती है और एनस पर खतम होती है। इसमें खाने के पाचन और अवशोषण में शामिल विभिन्न अंग शामिल हैं।
केयर अस्पताल, बंजारा हिल्स, हैदराबाद में सलाहकार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ.राहुल दुब्बका ने Indianexpress.com के साथ बात करते हुए कहा है कि आंत भोजन को छोटे अणुओं में तोड़ने, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,वसा,विटामिन और खनिजों जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट उत्पादों को खत्म करने में जिम्मेदार है।
ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने में भी महत्यपूर्ण भूमिका निभाती है,क्योंकि इसमें विशेष प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं और लाभकारी बैक्टीरिया का एक विविध समुदाय होता है जो गट हेल्थ और बॉडी की ओवर ऑल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है। गट को हेल्दी रखने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करके और कुछ फूड्स से परहेज करके गट हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फूड्स की लिस्ट साझा की हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ऐसे कौन से फूड हैं जिनसे हम परहेज करें ताकि गट हेल्दी रहें।
चीनी से परहेज करें:
चीनी का सेवन आपकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। चीनी आंत के बैक्टीरियां को मारती है जिससे शरीर में सूजन हो सकती है। चीनी का अधिक सेवन आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ाता है और गुड बैक्टीरिया को मारता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर से परहेज करें। आर्टिफिशियल स्वीटनर बॉडी में सूजन का कारण बनता है।
सैचुरेटेड फैट से परहेज करें:
सैचुरेटेड फैट आंत पर भारी पड़ता है। इन फूड्स को पचाने के लिए बॉडी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ये फूड गट हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से गट में सूजन बढ़ती है। ये फूड्स पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ाते हैं इसलिए इनसे परहेज करें।
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें:
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में अधिक मात्रा में नमक,वसा,चीनी मौजूद होती है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन आंत के माइक्रोबायोटा को बदल सकता है और सूजन पैदा कर सकता है। गट हेल्थ के लिए इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।
वेजिटेबल ऑयल से परहेज करें:
वेजिटेबल ऑयल में ओमेगा-6 से लेकर ओमेगा-3 फैटी एसिड तक भरपूर मात्रा में मौजूद होता है,जो आंतों में सूजन पैदा करता है और आंतों को नुकसान पहुंचाता है।
अल्कोहल से परहेज करें:
बहुत अधिक शराब आंत की परत को नुकसान पहुंचा सकती है और एंडोटॉक्सिन उत्पादन बढ़ा सकती है। इससे बैक्टीरिया में तेजी से बढ़ोतरी होती है। अल्कोहल का अधिक सेवन खराब पाचन, एसिड रिफ्लक्स और छोटी आंतों के जीवाणु जैसी समस्याएं पैदा कर सकता हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।