बढ़ता वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शरीर की चर्बी न केवल दिखने में बेहद भद्दी लगती है, बल्कि समय के साथ मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता चला जाता है। ऐसे में समय रहते वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसके लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको 4 ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खासकर डिनर के बाद अपनाने से आपको कम समय में वजन घटाने और खुद को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

वॉक

डिनर के बाद कम से कम 10 मिनट तक वॉक जरूर करें। 10-15 मिनट की सैर पाचन में सहायता करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है, जिससे आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती हैं। इस तरह वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

हर्बल टी

डिनर करने और फिर सैर से वापस लौटने के बाद आप बिना कैफीन वाली हर्बल टी पीने को आदत का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए आप कैमोमाइल या पेपरमिंट जैसी कैफीन रहित हर्बल चाय पी सकते हैं। ये पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ देर होने वाली फूड क्रेविंग को कम करने में मदद करती हैं, इसके अलावा इस तरह की चाय नींद को भी बढ़ावा देती हैं, जो भी वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है।

स्क्रीन से बनाएं दूरी

डिनर के बाद मोबाइल या टीवी देखने से बचें। इससे अलग आप कुछ देर किताबें पढ़ सकते हैं या कुछ देर मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग शांत होता है, तनाव को कम करने और नींद में सुधार करने में मदद मिलती है, जो भी वेट लॉस में योगदान करता है।

सही समय पर सोएं

इन सब से अलग रोज रात 10 बजे तक सोने की कोशिश करें। इससे ज्यादा देर तक जागने पर मोटापा अधिक बढ़ सकता है। दरअसल, हमारी बॉडी एक प्राकृतिक सर्कैडियन लय पर काम करती है। रात के 10 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक का समय रेस्टोरेटिव स्लीप टाइम होता है। आसान भाषा में कहें, तो रात के 10 बजे से लेकर 2 बजे तक के समय पर हमारी बॉडी सेल्स रिपेयर करती है, टिशू रिपेयर करती है, बोन डेंसिटी बढ़ाती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और इसी दौरान फैट बर्न भी करती है। ऐसे में अगर आप 10 बजे के बाद सोते हैं, तो इससे सर्कैडियन लय और रेस्टोरेटिव स्लीप टाइम डिस्टर्ब हो जाता है, जो वजन बढ़ने में योगदान कर सकता है।

ऐसे में डिनर के बाद इन 4 छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या चेहरे पर ब्लीच करना सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें जवाब