भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र इन दिनों दुबई में हैं। चहल और धनश्री वर्मा 22 दिसंबर को शादी करने के बाद हनीमून के लिए दुबई गए हुए हैं। दोनों वहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कई जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में चहल और धनश्री ने शेर के साथ ‘रस्साकशी’ की और भालू को खाना भी खिलाया। इस दौरान दोनों सांप को गले भी लगाया।
चहल और धनश्री हनीमून पीरियड के दौरान दुबई के मशहूर ‘फेम पार्क’ गए। उनसे पहले यहां श्रेयस अय्यर जा चुके हैं। वीडियो में धनश्री ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। चहल लाइट ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहने हुए हैं। भारतीय स्पिनर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘इस अद्भुत अनुभव के लिए शुक्रिया सैफ अहमद बेल्हासा। साल शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका जानवरों के आसपास होना और उनके अस्तित्व की सराहना करना है।’’
View this post on Instagram
चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने दुबई में दावत दी थी। चहल ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी पिछले कुछ समय से पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ही हैं। युजवेंद्र ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में वह और धोनी हैं। दूसरी तस्वीर में युजवेंद्र, धनश्री, साक्षी और धोनी नजर आ रहे थे। युजवेंद्र ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘बहुत ज्यादा खुश और ब्लेस्ड (धन्य) हूं।’
युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा थे। वह टेस्ट सीरीज से पहले स्वदेश आ गए थे। चहल और धनश्री की मुलाकात इसी साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। प्रेम कहानी आगे बढ़ने के बाद दोनों साथ में जिंदगी बिताने का फैसला लिया। 22 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली। युजवेंद्र जहां क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं तो वहीं धनश्री बेहतरीन डांसर हैं जो खुद की डांस एकेडमी भी चलाती हैं।