Yuvraj Singh- MS Dhoni century partnership: युवराज सिंह और एमएस धोनी ने भारत के लिए एक साथ कई मुकाबले खेले और दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी खासियत थी। युवराज और धोनी की जोड़ी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई थी। युवी और धोनी ने भारत के लिए क्रिकेट के हर प्रारूप में साथ खेला और दोनों के बीच कई अहम साझेदारियां भी हुई थी, लेकिन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी सिर्फ 12 बार ही हुई थी।

कमाल की बात ये रही कि जब-जब युवी और धोनी के बीच शतकीय साझेदारी हुई भारत को उस मैच में कभी हार नहीं मिली। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ की थी और कभी कोई मैच नहीं गंवाया। युवराज और धोनी के बीच वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश जैसे देशों के खिलाफ कभी शतकीय पार्टनरशिप नहीं हुई।

पाकिस्तान के खिलाफ युवराज-धोनी ने किए थे 5 शतकीय साझेदारी

युवराज सिंह और एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान 12 शतकीय साझेदारी की और इस दौरान दोनों के बीच सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ हुई थी। पाकिस्तान के खिलाफ दोनों के बीच 5 बार शतकीय साझेदारी हुई थी और सभी मैचों में भारत को जीत मिली थी। दोनों के बीच पाकिस्तान के खिलाफ पांच बार 102, 146, 105, 100, 101* रन की पार्टनरशिप हुई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ युवी-धोनी ने की थी सबसे बड़ी शतकीय साझेदारी

युवी और धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो शतकीय साझेदारी 103 और 158 रनों की की थी जबकि श्रीलंका के खिलाफ इन दोनों ने ऐसा सिर्फ एक बार किया था और 104* रन की साझेदारी की थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल दो बार किया था और 105 और 256 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दोनों ने दो बार 102* और 148 रन की पार्टनरशिप की थी। दोनों के बीच सबसे बड़ी शतकीय साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी जो 256 रन की थी।

युवराज/धोनी शतकीय साझेदारियां

103 रन बनाम जिम्बाब्वे (भारत जीता)
158 रन बनाम जिम्बाब्वे (भारत जीता)
104* रन बनाम श्रीलंका (भारत जीता)
102* रन बनाम पाकिस्तान (भारत जीता)
146* रन बनाम पाकिस्तान (भारत जीता)
105 रन बनाम पाकिस्तान (भारत जीता)
100 रन बनाम पाकिस्तान (भारत जीता)
101* रन बनाम पाकिस्तान (भारत जीता)
105 रन बनाम इंग्लैंड (भारत जीता)
148 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (भारत जीता)
102* रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (भारत जीता)
256 रन बनाम इंग्लैंड (भारत जीता)