Women Premier League Auction 2024: मुंबई में शनिवार, 9 दिसंबर 2023 को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन की नीलामी में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा रहा। काश्वी गौतम को 2 करोड़ रुपये तो वृंदा दिनेश को 1.3 करोड़ रुपये मिला। दूसरे सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम रहीं। ऑक्शन से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन का नाम काफी चर्चा में रहा था, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अटापट्टू लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी कैप्ड खिलाड़ी रहीं। काश्वी गौतम अनकैप्ड के साथ-साथ अबतक महंगी भारतीय खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वृंदा दिनेश को यूपी ने 1.3 करोड़ में खरीदा। शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। डेनियल वायट को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा। अंत में वेदा कृष्णमूर्ति और सबिनेनी मेघना को खरीदार मिल गया।
WPL auction:श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रहीं।
आशा शोभना, दिशा कसात, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।
नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ियों को खरीदा: जॉर्जिया वेयरहैम (40 लाख), केट क्रॉस (30 लाख), एकता बिष्ट (60 लाख), शुभा सतीश (10 लाख), एस मेघना (30) लाख), सिमरन बहादुर (30 लाख), सोफी मोलिनक्स (10 लाख)
एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा
नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ियों को खरीदा: डेन वायट (30 लाख), वृंदा दिनेश (1.3 करोड़), पूनम खेमनार (10 लाख), साइमा ठाकोर (10 लाख), गौहर सुल्ताना (30) लाख)।
एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।
डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गईं खिलाड़ियों की सूची: फोएबे लिचफील्ड (1 करोड़), मेघना सिंह (30 लाख), तृषा पूजिता (10 लाख), काशवी गौतम (2 करोड़), प्रिया मिश्रा (20) लाख), लॉरेन चीटल (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मन्नत कश्यप (10 लाख), वेदा कृष्णमूर्ति (30 लाख), तरन्नुम पठान (10 लाख)।
ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिजेन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु।
डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा: अनाबेल सदरलैंड (2 करोड़), अपर्णा मंडल (10 लाख रुपये), अश्वनी कुमारी (10 लाख)।
हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, इसाबेल वोंग, क्लो ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकार, साइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, हुमैरा काजी और प्रियंका बाला।
डब्ल्यूपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को खरीदा- शबनीम इस्माइल (1.2 करोड़), एस सजना (15 लाख), अमनदीप कौर (10 लाख), फातिमा जाफर (10 लाख), कीर्तन बालाकृष्णन (10) लाख)
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन की निलामी में महंगी खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम रहीं। ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी कैप्ड खिलाड़ी हैं। काश्वी गौतम अनकैप्ड के साथ-साथ अबतक महंगी भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की ऑलराउंड डिएंड्रा डॉटिन पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं दिखाया। अंत में वेदा कृष्णमूर्ति और सबिनेनी मेघना को भी खरीद लिया गया।
वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। सबिनेनी मेघना को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा। सुषमा वर्मा अनसोल्ड रहीं। सिमरन बहादुर को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा। गौहल सुलताना को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख में खरीदा। उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं। निशू चौधरी अनसोल्ड रहीं। कोमलप्रीत कौर अनसोल्ड रहीं। परुनिका सिसोदिया अनसोल्ड रहीं। सोफी मॉलन्यू अनसोल्ड रहीं। तरन्नुम पठान को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा।
अश्वनी कुमारी की दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा। निकोला हैनकॉक अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की मिलीसेंट इलिंगवर्थ अनसोल्ड रहीं। फातिमा जाफर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। कीर्तना बालकृष्णन को 10 लाख में मुंबई ने खरीदा। पेज स्कॉफील्ड अनसोल्ड रहीं। अनुष्का शर्मा अनसोल्ड रहीं। नीदरलैंड्स की आररिस ज्विलिंग अनसोल्ड रहीं। भावना गोपलानी अनसोल्ड रही। देविका के अनसोल्ड रहीं। प्रियंका कौशल अनसोल्ड रहीं। शुभा सतीश को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा। तनीषा सिंह अनसोल्ड रहीं।
एक्सलेरेटेड ऑक्शन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की निकोला केरी के साथ हुई। वह अनसोल्ड रहीं। एलीस डेडिवसन रिचर्ड्स अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चिटल को 30 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। कर्स्टी गॉर्डन अनसोल्ड रहीं। धारा गुज्जर अनसोल्ड रहीं। कैथरीन ब्राइस को 10 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। मन्नत कश्यप को गुजरात ने खरीदा।
डब्ल्यूपीएल ऑक्शन अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब एक्सीलरेटेड ऑक्शन की बारी है। फ्रेंचाइजियों ने उन खिलाड़ियों का नाम दिया होगा, जो ऑक्शन में अनसोल्ड रह गईं, लेकिन उन्हें अपने साथ खरीदना चाहती हैं।
फ्रेंचाइजियों की पर्स की बात करें तो गुजरात जायंट्स के पास 2.35 करोड़ रुपये हैं। टीम में 13 खिलाड़ी हैं। 5 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। दिल्ली कैपिटल्स के 0.15 करोड़ रुपये हैं। एक स्लॉट खाली है। यूपी वॉरियर्स के पर्स में 2.20 करोड़ रुपये हैं। एक स्लॉट भरना है। आरसीबी के पर्स में 2.05 करोड़ रुपये हैं। उसे 4 स्लॉट भरना है। मुंबई के पर्स में 0.65 करोड़ रुपये हैं। उसे 2 स्लॉट भरना है।
डब्ल्यूपीएल की दूसरे ऑक्शन में अबतक की सबसे महंगी खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम रही हैं। सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी कैप्ड खिलाड़ी हैं। काश्वी गौतम अनकैप्ड के साथ-साथ अबतक महंगी भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा। शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। डेनियल वायट को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा।
सेट 10 में सबसे पहले पारुनिका सिसोदिया के लिए बोली लगी। वह अनसोल्ड रहीं। प्रिया मिश्रा को गुजरात जायंट्स ने 20 रुपये में खरीदा। सुनंदा येत्रेकर अनसोल्ड रहीं। सोनम यादव अनसोल्ड रहीं। अमीषा बहुखंडी अनसोल्ड रहीं।
सेट 9 यानी अनकैप्ड फास्ट बॉलर्स के लिए सबसे पहले बोली अदिति चौहान के लिए लगी। वह अनसोल्ड रहीं। कोमलप्रीत कौर भी अनसोल्ड रहीं। कोमल जांजड़ अनसोल्ड रहीं। एच चानू अनसोल्ड रहीं। रेखा सिंह अनसोल्ड रही। अमेरिका की तारा नॉरिस भी अनसोल्ड रहीं।
तीसरे राउंड की शुरुआत ऑलराउंडर्स की बोली के साथ हुई। काश्वी गौतम को गुजरात जायंट्स और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। यूपी वॉरियर्स ने भी एंट्री मारी। काश्वी गौतम को गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा। 10 लाख उनका बेस प्राइस था। पूनम खेमनार को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में अपने साथ जोड़ा।
डब्ल्यूपीएल के दूसरे ऑक्शन में 2 राउंड के बाद सबसे महंगी खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड रही हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वृंदा दिनेश को यूपी ने 1.3 करोड़ में खरीदा। शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। डेनियल वायट को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा।
भारत की वृंदा दिनेश सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी रहीं। 10 लाख के बेस प्राइज के साथ नीलामी में आईं वृंदा 1.30 करोड़ रुपए में बिकी हैं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। दृश्या आईवी- अनसोल्ड, तृषा पूजिता- 10 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। जसिया अख्तर अनसोल्ड रहीं। आरूषी गोयल और रिद्धिमा अग्रवाल भी अनसोल्ड रहीं। सिमरन शेख, ज्ञानानंद दिव्या, सारा ब्रेस अनसोल्ड रहीं। अपर्णा मोंड को 10 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। तीरथा सतीश, शिवाली शिंदे अनसोल्ड रहीं।
कैप्ड स्पिनर्स की बोली में ऑस्ट्रेलिया की अमांडा जेड वेलिंग्टन अनसोल्ड रहीं। प्रीति बोस अनसोल्ड रहीं। एकता बिष्ट को खरीदने में आरसीबी और गुजरात जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 60 लाख में अपने साथ जोड़ा। कंगारू स्पिनर अलाना किंग अनसोल्ड रहीं। गौहर सुल्ताना अनसोल्ड रहीं। श्रीलंका की इनोका रनवीरा अनसोल्ड रहीं।
वेस्टइंडीज की शमिलिया कॉनेल अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की केट क्रॉस को खरीदने में आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। तीसरे सेट में केवल 2 खिलाड़ियों को ही खरीदार मिला।
पहले सेट में कैप्ड प्लेयर्स की बोली लगी। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। डेनियल वायट को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा। दूसरे सेट में कैप्ड ऑलराउंडर्स के लिए बोली लगी। चमारी अटापट्टू, डिएंड्रा डॉटिन और वेदा कृष्णमूर्ति जैसी खिलाड़ी अनसोल्ड रही हैं। 3 सेट के ऑक्शन के बाद केवल 5 खिलाड़ी ही बिकीं। अनाबेल सदरलैंड अबतक की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। तीसरा सेट विकेटकीपर्स का था। किसी खिलाड़ी को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रही हैं। उनका बेस प्राइज 30 लाख था। इंग्लैंड की एक और विकेटकीपर बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट भी अनसोल्ड रही हैं। उनका बेस प्राइज भी 30 लाख था।
एस. मेघना अनसोल्ड रहीं। दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क अनसोल्ड रहीं। वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा अनसोल्ड रह गई। मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में अपने साथ जोडा। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं।
सेट 2 में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंड जॉर्जिया वरहम को आरसीबी ने 40 लाख में खरीदा। देविका वैद्य अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अनाबेल सदरलैंड को 2 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा।
दूसरे सेट में कैप्ड ऑलराउंडर्स की बोली लग रही है। भारत की ऑलराउंडर खिलाड़ी देविका वैद्य पिछले साल 1.6 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स में गई थीं। इस समय उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। वह अनसोल्ड रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की नाओमी स्टेनबर्ग, इंग्लैंड की माया बाउचर और प्रिया पूनिया अनसोल्ड रहीं। पहले सेट में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही खरीदार मिला। वेदा कृष्णमूर्ति और प्रिया पुनिया सेट-1 की दो बड़ी भारतीय नाम हैं, जो फिलहाल अनसोल्ड हैं।
यूपी वॉरियर ने डैनी वायट को 30 लाख में अपने साथ जोड़ा। भारती फुलमाली, मोना मेश्रम, वेदा कृष्णामूर्ति और पूनम राउत अनसोल्ड रहीं।
WPL auction: डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में नॉकआउट में जगह बनाने वाले तीन टीमें विजेता मुंबई इंडियंस, उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स और तीसरे स्थान पर रहे यूपी वारियर्स (13) ने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है। 18 खिलाड़ियों का स्क्वायड में से मुंबई और यूपी ने 13-13 तो दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने 10, जबकि आरसीबी में 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली और मुंबई के पर्स में ज्यादा पैसा नहीं है। ऑक्शन में जंग आरसीबी और गुजरात के बीच ही दिखेगी। आरसीबी के पास 3.35 करोड़ रुपये हैं। वहीं गुजरात के पास 5.95 करोड़ रुपये हैं।