WPL 2023 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए नीलामी 13 फरवरी 2023 को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई। ऑक्शन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने डब्ल्यूपीएल का लोगो जारी किया। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में बिकने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
स्मृति मंधाना के अलावा पहले दौर की प्रमुख SOLD प्लेयर्स में से एक ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर रहीं। एशले गार्डनर को गौतम अडानी के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली सीवर ब्रंट 3.2 करोड़ रुपए में बिकीं। नताली सीवर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) के बाद दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) बनीं। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने स्मृति मंधाना से करीब आधी कीमत 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में जेमिमा रोड्रिगेज को पहले खिलाड़ी के रूप में खरीदा।
जेमिमा रोड्रिगेज पर दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। भारतीय सलामी बल्लेबाज और अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपए मे खरीदा।
ऑलराउंडर्स में पूजा वस्त्राकर भी हरमनप्रीत कौर से महंगी बिकीं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। यूपी वॉरियर्स ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलने वालीं देविका वैद्य पर 1.4 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। डब्ल्यूपीएल (WPL) नीलामी में अब तक बिकी और नहीं बिकी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।
WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 246 भारतीय और 155 विदेशी खिलाड़ी शामिल हुईं।
वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन समाप्त हो गया है। सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना रहीं। उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। एशले गार्डनर को 3.4 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से महंगी जेमिमा रोड्रिगेज, शैफाली वर्मा, पूजा वस्त्रकार और ऋचा घोष बिकीं।
एक्सीलरेटेड ऑक्शन का तीसरा राउंड शुरू हो गया है। 6 खिलाड़ियों की बोली लगी। आरबीसी ने मेगन स्कट को 40 लाख में खरीदा। शबनम शकील 10 लाख की बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स की हुईं। 10 लाख बेस प्राइस वालीं सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा। जंतिमनी कलिता को 10 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। नीलम बिष्ट को 10 लाख की बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। आखिरी बोली सहाना पवार के लिए लगी। आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
नीशू चौधरी 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। पारूषी प्रभाकर 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वालीं कोमल जमजाड़ 25 लाख में आरसीबी की हुईं। परुणिका सिसोदिया को 10 लाख की बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। प्रियांका बाला 20 लाख की बेस प्राइस के साथ मुंबई इंडियंस की हुईं।
ईश्वरी सवकार 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। सिमरन शेख को 10 लाख की बेस प्राइस में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। अपर्णा मंडल को 10 लाख की बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। शिप्रा गिरी 10 लाख की बेस प्राइस अनसोल्ड रहीं। टेस फ्लिंटॉफ 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। अश्विनी कुमारी का 10 लाख बेस प्राइस था। 35 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। हुमायरा काजी को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। पूनम खेमनार को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा। नीलम बिष्ट अनसोल्ड रहीं। नीतू सिंह अनसोल्ड रहीं।
जेस जोनेसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। 10 लाख के बेस प्राइस में हर्ले गाला को बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। शबनम शकील अनसोल्ड रहीं। स्नेहा दीप्ति 30 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स की हुईं। 30 लाख बेस प्राइस वाली स्वागतिका रथ अनसोल्ड रहीं। अरुणधती रेड्डी 30 लाख में दिल्ली कैपिटल्स की हुईं। क्लेय ट्रायन को 30 लाख रुपये मे मुंबई इंडियंस ने खरीदा। डेन वेल नीकर्क को 30 लाख रुपये में आसरीबी ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाली प्रीति बोस बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा।
एक्सीलरेटेड ऑक्शन का दूसरा राउंडपून शुरू हो चुका है। 40 लाख बेस प्राइस वाली हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा। सुजी बेट्स 30 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। हेथर नाइट 40 लाख बेस प्राइस में आरसीबी की हुईं। तानिया भाटिया 30 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ीं। सुषमा वर्मा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 69 लाख रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज की एलाना किंग इनसोल्ड रहीं। पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
10 लाख बेस प्राइस वाली कनिका अहुजा को 35 लाख रुपये में आरसीबी ने खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली तनुजा कंवर को 50 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। निशू चौधरी अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस साइका इश्ख अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली परुनिका सिसोदिया अनसोल्ड रहीं। आशा सोबना 10 लाख की बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। स्कॉटलैंड कैथरीन ब्राइस अनसोल्ड रहीं।
शिपरा गिरी 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। तारनुम पठान अनसोल्ड रही। 10 लाख के बेस प्राइस के साथ अश्विनी कुमारी अनसोल्ड रहीं। 10 लाख की बेस प्राइस वाली मिनू मनी को 30 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली संजना एस अनसोल्ड रहीं। श्रेयंका पाटिल को 10 लाख के बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। हुमैरा काजी अनसोल्ड रहीं।
अमेरिका की तारा नोरिस को 10 लाख की बेस प्राइस मे दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली लौरा हैरिस को दिल्ली कैपिटल्स नें45 लाख रुपये में खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली धारा गुर्जर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा। दिव्या ग्यानानंदा अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली ईश्वरी सवकार अनसोल्ड रहीं। जसिया अख्तर 20 लाख की बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। आरुषी गोयल अनोसल्ड रहीं। दिशा कास्त को 10 लाख में आरसीबी ने खरीदा। लक्ष्मी यादव को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा। इंद्राणी रॉय को 10 लाख में आरसीबी ने खरीदा।
30 लाख बेस प्राइस वालीं स्वागतिका रथ अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वालीं अरुणधती रेड्डी अनसोल्ड रहीं। 50 लाख बेस प्राइस वालीं मेघना सिंह अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वालीं लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाली मोनिका पटेल को बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। गौहर सुलताना 30 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वाली एकता बिष्ट अनसोल्ड रहीं। प्रीति बोस 30 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली यूएई की ऑलराउंडर महिका गौर अनसोल्ड रहीं।
30 लाथ बेस प्राइस वाली अनुजा पाटिल अनसोल्ड रहीं। 40 लाख बेस प्राइस वाली देविका वैद्य को 1 करोड़ 40 लाख रुपये में यूपी वॉरियर ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वालीं अमनजोत कौर को 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाली दयालन हेमलता को गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा।
50 लाख की बेस प्राइस वालीं इंग्लैंड की ऑलराउंड कैथरीन ब्रंट अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वालीं इंग्लैंड की एलिस कैपसी 75 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इसाबेल वॉग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाली मानसी जोशी को गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा। ऑलराउंडर सिमरन बहादुर अनसोल्ड रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की 30 लाख बेस प्राइस वाली हेथर ग्राहम को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वालीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को 75 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वालीं ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम को 75 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
एक्सिलरेटेड ऑक्शन शुरू हो गया है। 40 लाख बेस प्राइस वाली प्रिया पूनिया अनसोल्ड रहीं। किरन नवगिरे को 30 लाख बेस प्राइस में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। सब्बीनेनी मेघना को 30 बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वालीं भारती फुलमाली अनसोल्ड रहीं। इरिन बर्न्स अनसोल्ड को बेस प्राइस 30 लाख में आरसीबी ने खरीदा। कीम गार्थ अनसोल्ड रहीं।
1. स्मृति मंधाना (3.4 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2. दीप्ति शर्मा (2.6 करोड़ – यूपी वारियर्स)
3. जेमिमा रोड्रिगेज (2.2 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)
4. शैफाली वर्मा (2.0 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)
5. पूजा वस्त्रकार (1.9 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)
1. एशले गार्डनर (3.4 करोड़ – गुजरात जायंट्स)
2. नताली साइवर-ब्रंट (3.2 करोड़ – मुंबई इंडियंस)
3. बेथ मूनी (2.0 करोड़ – गुजरात जायंट्स)
4. सोफी एक्लेस्टोन (1.8 करोड़ – यूपी वारियर्स)
5. एलिसे पेरी (1.7 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 3 करोड़ रुपए का पर्स बचा है और उसे 13 स्लॉट भरने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 3.95 करोड़ रुपए बचे हैं और उसे 11 स्लॉट भरने हैं। गुजरात जायंट्स के पास 3.75 करोड़ रुपए की शेष राशि है और उसे 11 स्लॉट भरने हैं। यूपी वारियर्स के पास 2.95 करोड़ रुपए का बचा हुआ पर्स है और उसे नौ स्लॉट भरने हैं। मुंबई इंडियंस के पास 2.6 करोड़ रुपए का बचा हुआ पर्स है और उसे 13 स्लॉट भरने हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 3 करोड़ रुपए का पर्स बचा है और उसे 13 स्लॉट भरने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पास 3.95 करोड़ रुपए बचे हैं और उसे 11 स्लॉट भरने हैं।
गुजरात जायंट्स के पास 3.75 करोड़ रुपए की शेष राशि है और उसे 11 स्लॉट भरने हैं।
यूपी वारियर्स के पास 2.95 करोड़ रुपए का बचा हुआ पर्स है और उसे नौ स्लॉट भरने हैं।
मुंबई इंडियंस के पास 2.6 करोड़ रुपए का बचा हुआ पर्स है और उसे 13 स्लॉट भरने हैं।
20 लाख बेस प्राइस वालीं शिखा शलोट अनसोल्ड रहीं। एस यशस्वी को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली हर्ली गाला अनसोल्ड रहीं। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में 45 मिनट का ब्रेक हुआ है।
10 लाख बेस प्राइस वालीं अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी नजला सीएमसी अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली सोनम यादव अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वालीं सबनम शकील अनसोल्ड रहीं। फलक नाज अनसोल्ड रहीं। सोनिया मेहंदिया अनसोल्ड रहीं। बांग्लादेश की शोरना अख्तर अनसोल्ड रहीं।
10 लाख बेस प्राइस वाली अर्चना देवी अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वालीं जी तृषा अनसोल्ड रही। 10 लाख बेस प्राइस वालीं तितास साधू को 25 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वालीं मन्नत कश्यप अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली श्वेता शेहरावत को 40 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
इमर्जिंग प्लेयर्स की बोली लग रही है। 10 लाख बेस प्राइस वाली हर्षिता बसु अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली सौम्या तिवारी अनसोल्ड रह गईं। 10 लाख बेस प्राइस वाली पार्श्वी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस में खरीदा। ग्रेस स्क्रीवेंस 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।
40 लाख बेस प्राइस वालीं राधा यादव को बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। बांग्लदाश की सलमा खातून का 40 लाख रुपये बेस प्राइस था। वह अनसोल्ड रहीं। 50 लाख बेस प्राइस वालीं जेस जोनसेन अनसोल्ड रहीं। 40 लाख बेस प्राइस वाली शिखा पांडे को 60 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाली स्नेह राणा को गुजरात जायंट्स नें 70 लाख रुपये में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वालीं मरिजान कैप को 1.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
30 लाख बेस प्राइस वाली साउथ अफ्रीका की नालकुलोको मलाबा अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वालीं पूनम यादव अनसोल्ड रहीं। श्रीलंका की इनोका रनविरा अनसोल्ड रहीं। 40 लाख बेस प्राइस वालीं ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग अनसोल्ड रहीं। वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर का 30 लाख बेस प्राइस था और वह अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वाली न्यूजीलैंच की फ्रैन जोनस अनसोल्ड रहीं।
30 लाख बेस प्राइस वालीं आयोबोंगा खाका अनसोल्ड रहीं। वेस्टइंडीज की सकिरा सलमान अनसोल्ड रहीं। अब स्पिनर्स की बोली लग रही है। इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन 30 लाख की बेस प्राइस वालीं अनसोल्ड रहीं। भारतीय स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ का बेस प्राइस 40 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
30 लाख बेस प्राइस वालीं अंजली सरवनी को 50 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स मे खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन स्कट का 40 लाख बेस प्राइस था वह अनसोल्ड रहीं।बांग्लादेश की जहांअरा आलम अनोसोल्ड रहीं। न्यूजीलैंड की लिया तूहूहू अन्सोल्ड रहीं।
50 लाख बेस प्राइस वालीं भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। 50 लाख की बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हेली को 70 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। 30 लाख बेस वाली सुषमा शर्मा अनसोल्ड रहीं। न्यूजीलैंड की बर्नाडिन बेजुइडेनहाउट भी अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोंस भी अनसोल्ड रहीं।
भारतीय विकेटकीपर तानिया भाटिया का बेस प्राइस 30 लाख रुपया था। वह अनसोल्ड रहीं। श्रीलका की विकेटकीपर अनुष्का संजिवनी का भी बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह भी अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वाली यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
50 लाख बेस प्राइस वाली वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन को 60 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। अब विकेटकीपर की बोली लगने वाली है।
30 लाख बेस प्राइस वालीं श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू अनसोल्ड रहीं। 40 लाख बेस प्राइस वाली भारतीय ऑलराउंडक हरलीन देओल को बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाली भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा
WPL Auction 2023: भारत की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के नाम को लेकर सोमवार को यहां शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी के दौरान बोली लगाने के लिए होड़ लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट साइवर, मेगान शुट और डियांड्रा डॉटिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके लिये बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है। पांच टीमें – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स – 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पहले वर्ष के लिए प्रत्येक टीम के लिये 12 करोड़ रूपये का ‘सैलरी पर्स’ (सीमित राशि) होगा और 18 खिलाड़ियों की टीम में छह विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। इससे 60 भारतीयों में से कम से कम 20 से 25 खिलाड़ियों के अच्छी नीलामी राशि में बिकने की उम्मीद है। बेस प्राइस (आधार मूल्य) पांच ‘ब्रैकेट्स’ में होगा जिसमें सबसे कम 10 लाख रूपये और सबसे अधिक 50 लाख रूपये की राशि होगी। अन्य ब्रैकेट 20, 30 और 40 लाख रूपये होंगे। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी। अगर फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भरोसा किया जाये तो स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है। बिग हिटर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को लेकर भी बोली लगाने वालों के बीच काफी दिलचस्पी होगी। ऐसा ही कुछ राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनरों तथा मेघना सिंह और शिखा पांडे जैसी तेज गेंदबाजों का लेकर होगा। विदेशी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है। अनकैप्ड (जिसने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ियों के वर्ग में कश्मीर की जसिया अख्तर और रेलवे की स्वगातिका रथ मुख्य नाम हैं। अंडर-18 विश्व कप विजेता महिला टीम में से बल्लेबाज श्वेता सहरावत, स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप और अर्चना देवी के साथ तेज गेंदबाज टिटास साधू के भी अच्छी राशि में बिकने की उम्मीद है। पांचों फ्रेंचाइजी बेहतरीन कप्तान हासिल करने की कोशिश करेंगी जिसमें स्मृति और हरमनप्रीत के अलावा अन्य उम्मीदवारों में दिग्गज खिलाड़ी मेग लैंनिंग, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने शामिल हैं। इसमें खिलाड़ियों को खरीदने में न्यूनतम राशि नौ करोड़ खर्च करनी होगी जबकि टीम में अनिवार्य सदस्यों की संख्या 15 होगी और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को रखा जा सकता है। टीम में अधिकतम 12 भारतीय और अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी में 246 भारतीय और 155 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी।
