वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में दो दिन का खेल हो गया है। 5 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम टॉप पर है। वहीं गौतम अडानी की टीम गुजरात जायंट्स (GGT) की हालत खराब है। टीम सबसे ज्यादा 2 मैच खेली है और दोनों हारी है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने और दूसरे मैच में उसे यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा। उसका नेट रन रेट भी काफी खराब -3.765 है।
मुंबई इंडियंस का बेहतरीन रन रेट
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराया था। इस बड़ी जीत के कारण उसका रन रेट काफी बेहतरीन है। 1 मैच में 1 जीत के साथ उसके 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +7.150 है। टीम को सोमवार को स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) के खिलाफ मैच खेलना है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रन रेट भी नेगेटिव में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) की टीम की बात करें तो उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट पर भी असर पड़ा। उसका नेट रन रेट -3.000 है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम यह मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। उसका नेट रन रेट +3.000 है।
यूपी वॉरियर्स ने भी की जीत से शुरुआत
यूपी वॉरियर्स (UPW) की टीम ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत से की। उसने रविवार को टूर्नामेंट के पहले डबल हेडर के दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हराया। ऐसे में 1 मैच में 2 अंक हैं। उसके नेट रन रेट +0.374 है। टीम को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से मंगलवार को खेलना है।