World Cup Online Ticket Booking: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार 23 अगस्त को अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए BookMyShow को ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म घोषित किया। टूर्नामेंट में 10 अभ्यास सहित कुल 58 मैच होंगे, जो पूरे देश में 12 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। अभ्यास मैच 29 सितंबर से खेले जाएंगे। वहीं मूल टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से शुरू होगा। 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। पहला मैच और फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच भी इसी मैदान पर होगा। वर्ल्ड कप की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
विश्व कप 2023 के लिए प्री-सेल टिकट्स का शेड्यूल (मास्टर कार्ड वालों के लिए)
24 अगस्त 2023 भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से – भारत के मुकाबलों और वॉर्म अप मैच को छोड़कर अन्य सभी मुकाबलों के टिकट।
29 अगस्त 2023 भातीय समयानुसार शाम 6 बजे– वॉर्म अप मैच छोड़कर भारत के सभी मैच के टिकट।
14 सितंबर भातीय समयानुसार शाम 6 बजे– – सेमीफाइनल और फाइनल।
अन्य यूजर्स के लिए वर्ल्ड कप टिकट का सेल 7 फेज में होगा
25 अगस्त 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से : भारत के मुकाबलों और वॉर्म अप मैच को छोड़कर अन्य सभी मुकाबलों के टिकट।
30 अगस्त 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में भारत के मैच के टिकट।
31 अगस्त 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के मैच के टिकट ।
1 सितंबर 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच के टिकट।
2 सितंबर 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैच के टिकट।
3 सितंबर 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: अहमदाबाद में भारत का मैच।
15 सितंबर 2023 भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से: सेमीफाइनल और फाइनल।