दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच में 50 ओवर में 272 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से हशमतउल्लाह शाहिदी ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 88 गेंद में 80 रन की पारी खेली। अजमतउल्लाह उमरजई ने 2 चौके और 4 छ्क्के की मदद से 69 गेंद में 62 रन की पारी खेली। अजमतउल्लाह उमरजई को हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया।

हार्दिक पंड्या ने 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, हार्दिक पंड्या का आज (11 अक्टूबर) जन्मदिन भी है। हार्दिक पंड्या एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने जन्मदिन पर दो या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज बने। हार्दिक पंड्या से पहले यह उपलब्धि अनिल कुंबले, रॉबिन सिंह, हरभजन सिंह, रोमेश पवार और विनय कुमार अपने नाम कर चुके हैं। हरभजन सिंह दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

वनडे इंटरनेशनल में अपने जन्मदिन पर सबसे पहले दो या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। अनिल कुंबले को 8 नवंबर 2007 को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने राहुल द्रविड़ का स्थान लिया था। राहुल द्रविड़ ने सितंबर 2007 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

अनिल कुंबले टीम इंडिया की कमान संभालने वाले एकमात्र लेग स्पिनर हैं। अनिल कुंबले के बाद रॉबिन सिंह ने 1997, हरभजन सिंह ने 1998 और 2009, रोमेश पवार ने 2006 और विनय कुमार ने 2012 में अपने जन्मदिन पर 2 विकेट लिए थे।

हरभजन सिंह ने वनडे इंटरनेशनल में 2 बार अपने जन्मदिन पर लिए 2 विकेट

3/42: अनिल कुंबले बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1996 (26वां जन्मदिन)
2/22: रॉबिन सिंह बनाम पाक, 1997 (34वां जन्मदिन)
2/26: हरभजन सिंह बनाम न्यूजीलैंड, 1998 (18वां जन्मदिन)
2/35: हरभजन सिंह बनाम वेस्टइंडीज, 2009 (29वां जन्मदिन)
2/38: रोमेश पवार बनाम वेस्टइंडीज, 2006 (28वां जन्मदिन)
2/43: हार्दिक पंड्या बनाम एएफजी, (30वां जन्मदिन)
2/58: विनय कुमार बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012 (28वां जन्मदिन)