वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार,7 नवंबर को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 292 रन का टारगेट दिया। इब्राहिम जादरान ने नाबाद शतक जड़ा और राशिद खान ने तूफानी पारी खेली। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया। अफगानिस्तान ने कभी ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया। अफगानिस्तान में इतना बड़ा स्कोर कभी चेज नहीं हुआ। ऐसे में दोनों में से कोई भी टीम जीते इतिहास रचना तय है।
वानखेड़े में वनडे में कितना बड़ा स्कोर चेज हुआ है?
वानखेड़े में खूब रन बनता है, लेकिन रन चेज की बात करें तो यह सबसे बड़ा स्कोर 281 रन का हासिल हुआ है। न्यूजीलैंड ने 2017 में ऐसा किया था। उसन भारत को 6 विकेट से हराया था। वर्ल्ड कप 2023 में वानखेड़े में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम नहीं जीती है। पहली पारी में खेलने वाली टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 और बांग्लादेश को 149 रन से हराया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया।
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में अबतक कितना बड़ा स्कोर चेज किया है
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में 287 रन का स्कोर चेज किया है। उसने 1996 में चेन्नई में न्यूजीलैंड को हराया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में 7 में से 5 मैच जीते हैं। इनमें से एक मैच वह चेज करते हुए जीता है। साउथ अफ्रीका ने उसे लखनऊ में 134 रन से हराया था।
अफगानिस्तान तीन वर्ल्ड चैंपियन को हरा चुका है
अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2023 शानदार रहा है। वह सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। उसने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी 3-3 वर्ल्ड चैंपियंस को हराया है। ऑस्ट्रेलिया हारा तो वह चौथा वर्ल्ड चैंपियन होगा। अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में केवल बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और भारत से हारा है।