Womens World Cup 2025 Points Table: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 18वां मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से जीत मिली और इस जीत के साथ प्रोटियाज अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
साउथ अफ्रीका को मिली 10 विकेट से जीत
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच का मैच कोलंबो में खेला गया और बारिश की वजह से इस मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाए और साउथ अफ्रीका ने 14.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 125 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। बारिश से ये मैच 5 घंटे तक बाधित रहा और डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 121 रन का टारगेट मिला था।
साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर पहुंची, भारत अब भी चौथे नंबर पर
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर दो अंक हासिल किए और इस टीम के कुल 8 अंक हो गए। साउथ अफ्रीका अब दूसरे नंबर पर आ गई जबकि इंग्लैंड की टीम के 7 अंक हैं और ये टीम अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिसके 9 अंक हैं और ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भी भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान अभी भी 8वें स्थान पर मौजूद है।
साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच के बाद अंकतालिका
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 0 | 9 | 1.818 |
साउथ अफ्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | -0.44 |
इंग्लैंड | 4 | 3 | 0 | 7 | 1.864 |
भारत | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.682 |
न्यूजीलैंड | 4 | 1 | 2 | 3 | -0.245 |
बांग्लादेश | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.676 |
श्रीलंका | 5 | 0 | 3 | 2 | -1.564 |
पाकिस्तान | 4 | 0 | 3 | 1 | -1.887 |