साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का निकनेम किंग प्रोटियाज है। साल 1888-89 में इस देश ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी की और उन्हें आईसीसी का फर्स्ट क्लास दर्जा दिया गया। टीम ने 1960 तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले, लेकिन रंगभेद के कारण इस देश की काफी आलोचना होती रही। नतीजा यह रहा कि आईसीसी ने टीम पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, 1991 में टीम से बैन हटा और वह एक मजबूत टीम बनकर उभरी। टीम ने साल 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अब तक 464 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 178 में जीत हासिल की और 161 में हार का सामना किया। साल 2021-23 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जब वह तीसरे स्थान पर रही। साउथ अफ्रीका ने 1991 में भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला वनडे मैच खेला। वह अब तक 672 वनडे मैच खेल चुकी है। इसमें उसने 410 में जीत हासिल की, जबकि 235 में हार का सामना किया। उसने 1992 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। उसने अब तक 8 वनडे वर्ल्ड कप खेले। साउथ अफ्रीका 1992, 1999, 2007, 2015, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाई। साउथ अफ्रीका ने पहला टी20 मैच 17 फरवरी 2005 को खेला था। साउथ अफ्रीका ने अब तक 173 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उसे 96 मैच जीते हैं, जबकि 73 में हार का सामना किया है। साउथ अफ्रीका ने 2007 से अब तक सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका 2009 और 2014 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही।
नोट: सभी आंकड़े टी20 विश्व कप 2024 के शुरू होने से पहले तक के हैं।

PAK vs SA: पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बरपा डीकॉक का कहर, टूट गया एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, रिकी पोंटिंग का यह रिकॉर्ड

PAK vs SA 3rd T20I LIVE streaming, TV Free Channel Online: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें लाइव टेलीकास्ट

Womens World Cup: भारत-साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का पूरा शेड्यूल, जानिए कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

Womens World Cup: 52 साल के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में, खिताब के लिए भारत या ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

ENG W vs SA W: मारिजान कैप बनीं महिला वर्ल्ड कप इतिहास की नंबर 1 गेंदबाज, भारतीय पेसर को छोड़ दिया पीछे

Womens World Cup 2025: लॉरा वोल्वार्ट ने 169 रन ठोक रचा इतिहास, स्मृति मंधाना-मिताली राज के क्लब में भी हुईं शामिल

Womens World Cup 2025 Points Table: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच के बाद अंकतालिका, सेमीफाइनल में भारत का सामना इस टीम से

Womens World Cup 2025 Points Table: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के बाद अंकतालिका, भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान

Womens World Cup 2025 Points Table: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच के बाद अंकतालिका; इंग्लैंड नीचे गिरा, भारत इस स्थान पर

PAK vs SA 1st Test Match Live Streaming: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग


