Womens World Cup 2025 Points Table: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दसवां लीग मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें कई उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी भारत दूसरे स्थान पर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को 2 अंक का नुकसान हुआ वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 अंक हासिल किए। वैसे भारत को अंक का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया अंकतालिका में अभी भी तीसरे नंबर पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका को भारत पर जीत के बाद फायदा हुआ और ये टीम अब 4 अंक के साथ पांचवें स्थान से चौथे नंबर पर आ गई।

भारतीय टीम के अभी 4 अंक हैं और वो रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से आगे है। भारत का नेट रन रेट अभी 0.959 है जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भारत के खिलाफ जीत के बाद अब -0.888 है। अंकतालिका में अभी ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। अंकतालिका में इस वक्त सबसे नीचे यानी 8वें स्थान पर पाकिस्तान है।

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकरन रेट
ऑस्ट्रेलिया32051.96
इंग्लैंड22041.757
भारत32140.959
साउथ अफ्रीका3214-0.888
बांग्लादेश21120.573
श्रीलंका2011-1.255
न्यूजीलैंड2020-1.485
पाकिस्तान3030-1.887