क्रिकेट मैदान पर कई घटनाएं होती हैं, जो कभी-कभी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 1960 में एक भारतीय क्रिकेटर को बीच मैदान पर लड़की ने किस किया था। ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था। दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर अब्बास अली बेग को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में यह घटना घटी थी। तब अब्बास ने मैच के दोनों पारियों में शतक लगाया था।

1 से 6 जनवरी 1960 के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू हुआ था। यह तीन टेस्ट की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहली पारी में भारत ने 289 रन बनाए। इसमें अब्बास अली का योगदान 50 रनों का था। नारी कॉन्ट्रेक्टर ने 108 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 387 रन बना दिए थे। भारतीय टीम पर मैच हारने का खतरा था। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 226 रन बनाए।

अब्बास अली ने दूसरी पारी में 58 रन बनाए। भारत के लिए उनके अलावा पंकज राय ने 57, नारी कॉन्ट्रेक्टर ने 43 और रामनाथ केनी ने 55 रन बनाए। चायकाल के बाद अब्बास दूसरी पारी में पवेलियन लौट रहे थे। तभी एक युवा महिला स्टैंड से भागकर मैदान पर पहुंची। उसने अब्बास के गाल पर किस कर लिया। इस दौरान कमेंट्री कर रहे महान भारतीय क्रिकेटर विजय मर्चेंट ने कहा था- ये लड़कियां तब कहां थीं? जब मैं शतक और दोहरा शतक लगाया करता था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथी पारी यानी अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 34 रन बना सकी। अंपायर ने दोनों कप्तानों की रजामंदी से टेस्ट को ड्रॉ घोषित कर दिया। अब्बास का जन्म हैदराबाद में 19 मार्च 1939 को हुआ था। उन्होंने 10 टेस्ट की 18 पारियों में 428 रन बनाए। इस दौरान अब्बास ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 112 रन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब्बास ने 235 मैच में 12367 रन बनाए। वे 29 बार नाबाद रहे। उन्होंने 64 अर्धशतक और 21 शतक लगाए हैं।