इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा हरभजन सिंह की स्टाइल में गेंदबाजी करते दिखे। हरभजन की तरह गेंदबाजी करने वाला उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज काफी भा रहा है। यूजर्स रोहित के इस वीडियो काफी शेयर कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शर्मा गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वह स्पिनर की जगह मीडियम पेसर बन गए थे। दरअसल, पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते दिखे। शायद इसलिए कप्तान विराट कोहली ने अपने मुख्य गेंदबाजों को आराम देने के लिए रोहित शर्मा को गेंद सौंपी।
रोहित शर्मा ने गेंद हाथ में आते ही हरभजन सिंह के अंदाज में बॉलिंग की। उनका यह वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कोई उन्हें रोहित हरभजन शर्मा बता रहा है तो किसी ने उन्हें रोभजन सिंह नाम दे डाला। यही नहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत के साथ भी खूब मस्ती की।
रोहित जब गेंद फेंक रहे थे तो विकेट के पीछे से ऋषभ पंत उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे। पंत की बातें स्टम्प माइक में कैद हो गईं। पंत ने रोहित शर्मा को अपनी लेंथ पीछे खींचने के लिए कहा। इस पर रोहित ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। रोहित ने कहा, ‘ठीक है सर।’
Bajji who ?@harbhajan_singh @ImRo45 #INDvsENG #RohithSharma #Rohit pic.twitter.com/sHnn30zQNl
— Bigger than the game Has no captaincy skills (@KedarGaara) February 6, 2021
Robhajan Singh pic.twitter.com/PT6SrsPdwz
— Ríyu || (@peachworld26) February 6, 2021
Rohit Harbhajan Sharma @ImRo45 #RohitSharma pic.twitter.com/4k3SpDBUpO
— Rohit Sharma Trends™ (@TrendsRohit) February 6, 2021
Pant-Halka sa kheech do isi tappe pe,you never know!
Rohit-theek hai Sir
And then Rohit does a Harbhajan Singh!#rohitsharma #INDvENG pic.twitter.com/N5sP6KQ7Oa— Aditya_Rohit45 (@AdityaRohit45) February 6, 2021
Ben stokes reaction pic.twitter.com/Ia3O3jRsra
— Ríyu || (@peachworld26) February 6, 2021
हालांकि, चेन्नई टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा से बड़ी गलती भी हुई। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर उन्होंने डोमिनिक बेस का आसान सा कैच टपका दिया। कैच इतना आसान था कि पवेलियन में बैठे बेन स्टोक्स को भी यकीन नहीं हुआ कि रोहित इतनी खराब फील्डिंग कर सकते हैं। रोहित ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन 2 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 7 रन दिए। हालांकि, वह कोई विकेट लेने में सफल नहीं रहे।