देश भर में किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ टिड्डी दल अब राजधानी दिल्ली में पहुंच गया है। एनसीआर में इसे आसमान देखा गया है। टिड्डी दल को गुरुग्राम के इलाकों के साथ-साथ गिल्ली से सटे सिकंदरपुर की इमारतों पर भी देखा गया। किसानों को परेशान करने वाला यह दल अब टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग के घर के ऊपर भी पहुंच गया। वीरू ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया।

सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- टिड्डियों का हमला, ठीक घर के ऊपर… हमला। जैसे ही सहवाग ने यह वीडियो शेयर किया लोग पाकिस्तान को कोसने लगे। लोगों का मानना है कि ये पाकिस्तान की करतूत है। उसी ने भारत की ओर जानबूझकर टिड्डियों को छोड़ा है। वीरू के एक फैन ने लिखा, ‘‘लगता है इन्हें पता नहीं, जिसने पाकिस्तान के छक्के उड़ा दिए, ये भला कहां टिकेंगे। बल्ला उठाओ और इन्हें बाउंड्री के पार पहुंचाओ सहवाग भाई।’’


सहवाग के दूसरे फैन ने लिखा- पाकिस्तान क्या-क्या भेजेगा पता नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बाउंड्री के पार पहुंचाओ सर, जैसे पहली बॉल को पहुंचाते थे। एक अन्य यूजर ने कहा- क्या उनको पता नहीं है ये वीरू का घर है?, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- वीरू पाजी ऊपर देखते समय मुंह मत खोलना नहीं तो मिठाई खिलाती निकल जाएंगी टिड्डियां। कई लोगों ने सहवाग को सुरक्षित रहने के लिए कहा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये शहरों से ज्यादा गांवों में नुकसान पहुंचा रही हैं।

माना जा रहा है कि टिड्डियों का झुंड दस किलोमीटर तक लंबी होती है। इसे लेकर एटीएस ने हवाई जहाज उड़ाते समय विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। टिड्डियों ने सबसे पहले राजस्थान में हमला किया था। धीरे-धीरे यह पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गया था। अब दिल्ली में इसे देखा जा रहा है। इसे लेकर सरकारों ने किसानों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। कहा जाता है कि ये टिड्डियां पाकिस्तान के रास्ते भारत में पहुंची हैं।