विश्व कप 2023 में भारत ने 11 में 10 मैच जीता। इस दौरान भारत ने कुल 3160 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए। विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में 3 शतक और 5 अर्धशतक समेत कुल 765 रन बनाए। इस हिसाब से उन्होंने टीम के कुल रन में से 24.21% रन खुद बनाए। विश्व कप 2023 में उनके अलावा किसी भी दूसरे देश के क्रिकेटर ने इससे ज्यादा फीसदी रन अपनी टीम के लिए नहीं बनाए।

इस मामले में दूसरे नंबर इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स रहे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के कुल रन में से 23.4% फीसदी रन खुद बनाए। साल 2019 में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने अपने टीम के 22.7% रन खुद बनाए।

विश्व कप 2023 में भारत और विराट कोहली का विभिन्न टीमों का प्रदर्शन

टीमेंटीम इंडिया का स्कोरविराट कोहली का स्कोर
ऑस्ट्रेलिया201 रन85 रन
अफगानिस्तान273 रन55 रन
पाकिस्तान192 रन16 रन
बांग्लादेश261 रन103 रन
न्यूजीलैंड274 रन95 रन
इंग्लैंड229 रन00 रन
श्रीलंका357 रन88 रन
साउथ अफ्रीका326 रन101 रन
नीदरलैंड्स410 रन51 रन
न्यूजीलैंड397 रन117 रन
ऑस्ट्रेलिया240 रन54 रन
कुल रन3,160 रन765 रन

विराट कोहली विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। क्रीज पर समय बिताने के मामले में भी वह शीर्ष पर रहे। विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के दौरान 19.56 घंटे बल्लेबाजी की। किसी भी अन्य बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा समय क्रीज पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं बिताया।

आईसीसी ने भी माना विराट कोहली की प्रतिभा का लोहा

आईसीसी ने विराट कोहली का एक पोस्टर भी X पर जारी किया। इसके कैप्शन में उसने लिखा, ‘इतिहास को फिर से लिखना, एक समय में एक रिकॉर्ड- बस विराट कोहली की बातें।’

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए।

विराट कोहली एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप 2003 में 673 रन बनाए थे। इस मामले में मैथ्यू हेडन तीसरे (659 रन, 2007 विश्व कप), रोहित शर्मा चौथे (648 रन, 2019 विश्व कप) और डेविड वार्नर (647 रन, 2019 विश्व कप) पांचवें नंबर पर हैं।