भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का ध्यान हमेशा अपने खेल और फिटनेस को ठीक रखने में होता है। वे दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाते हैं। विराट के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा एग्रेसिव हो जाते हैं। उन्होंने एक बार कपिल शर्मा के शो पर अपने टीम के साथियों के बारे में कई खुलासे किए थे। कोहली ने बताया था कि चेतेश्वर पुजारा लड़कियों से सबसे ज्यादा दूर भागने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा फेंकते हैं। कोहली के मुताबिक वे अजीबोगरीब बातें करते रहते हैं।
कपिल शर्मा ने कोहली से सबसे पहले पूछा, ‘‘सबसे ज्याद भूख किसे लगती है?’’ इस पर कोहली ने इशांत शर्मा का नाम लिया। कपिल ने कहा कि जब इशांत आएंगे तो उनसे पूछूंगा कि इतनी भूख लगती है तो खाना जाता कहां है। कपिल ने आगे पूछा, ‘‘किस खिलाड़ी के पेट में बात नहीं पचती है? कोहली ने कहा, ‘‘इंडियन टीम में तो अभी नहीं हैं, लेकिन हमारी आरसीबी की टीम में हैं पार्थिव पटेल। उनके पेट में बात पचने की जगह ही नहीं है। छोटे से तो हैं।’’ कपिल ने फिर पूछा- लड़कियों से सबसे ज्यादा दूर कौन भागता है। इस पर विराट ने पुजारा का नाम लिया।
कोहली ने कहा, ‘‘वे बहुत ही फोकस्ड हैं। उनसे ज्यादा शरीफ लड़का मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा। उनका नाम है पुजारा। दिन में 5 बार पूजा करते हैं। उनकी वाइफ का नाम भी पूजा है।’’ कपिल ने कहा कि उनका नाम ही धार्मिक है। इसके बाद सबसे ज्यादा फेंकने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछने पर कोहली ने रविंद्र जडेजा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वो हमेशा फालतू की बात करता है।
कोहली ने कहा, ‘‘जडेजा जामनगर का रहने वाला है। उससे वहां कि कोई भी बात कर लो जवाब देगा। वो कहता है कि जामनगर में दो बिल्डिंग है। दोनों एक चावल की साइज की तरह पास आती जा रही है। जब दोनों बिल्डिंग मिल जाएंगी तो दुनिया का विनाश हो जाएगा। कहता है कि वहां के एक राजा का फोटो है। घोड़े का हाथ दोनों ऊपर है। राजा तलवार लिए हुए हैं। वो कहता है कि एक साल घोड़े का बायां हाथ ऊपर जाता है तो एक साल दायां। आप इसी से अंदाजा लगा लिजिए कि जडेजा किस लेवल का फेंकू है।’’


