विराट कोहली अभी पिछले हफ्ते ही वनडे के बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने थे। वह तकरीबन पांच साल बाद नंबर 1 बने थे और महज 8 दिन भी इस पोजीशन पर काबिज नहीं रहे पाए। अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पछाड़ दिया है और वह दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को भी न्यूजीलैंड सीरीज में फ्लाप होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ने वाले केएल राहुल को फायदा हुआ है। वह अब टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल की पोजीशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह नंबर पांच पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा अब नंबर 3 से नंबर चार पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने नंबर 3 की कुर्सी कब्जा ली है।
ये हैं आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाज
- 1- डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): 845 रेटिंग पॉइंट्स
- 2- विराट कोहली (भारत): 795 रेटिंग पॉइंट्स
- 3- इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान): 764 रेटिंग पॉइंट्स
- 4- रोहित शर्मा (भारत): 757 रेटिंग पॉइंट्स
- 5- शुभमन गिल (भारत): 723 रेटिंग पॉइंट्स
- 6- बाबर आजम (पाकिस्तान): 722 रेटिंग पॉइंट्स
- 7- हैरी टेक्टर (आयरलैंड): 708 रेटिंग पॉइंट्स
- 8- शाय होप (वेस्टइंडीज): 701 रेटिंग पॉइंट्स
- 9- चरित असालंका (श्रीलंका): 690 रेटिंग पॉइंट्स
- 10- केएल राहुल (भारत): 670 रेटिंग पॉइंट्स
विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11
कुलदीप यादव को बड़ा झटका
आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव को तगड़ा नुकसान हुआ है। उनको न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। वह अब सीधे तीसरे से 7वें स्थान पर गेंदबाजों की रैंकिंग में फिसल गए हैं। वहीं टॉप 10 में मौजूद इकलौते भारतीय गेंदबाज कुलदीप ही हैं। रविंद्र जडेजा 21वें से 25वें स्थान पर खिसके हैं। मोहम्मद सिराज को फायदा हुआ है वह अब 15वें से 14वें स्थान पर आ गए हैं।
