रणजी ट्रॉफी में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी अच्छी नहीं रही। रेलवे के खिलाफ मैच में दिल्ली के नंबर 4 पर उतरे विराट कोहली केवल 6 रन बना पाए। उन्होंने 15 गेंद का सामना किया। 29 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने उन्हें पवेलियन भेजा। दो गेंद से पहले उन्होंने बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका जड़ा था। 15 गेंद की इस पारी कोहली एक बार ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बचे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा नहीं लिया।
रेलवे के खिलाफ कोहली की पारी
रेलवे के खिलाफ कोहली की पारी की बात करें तो 5वीं गेंद पर उन्होंने खाता खोला। पहली 4 में से 2 गेंद नो बॉल थे। राहुल शर्मा ने दोनों नोबॉल किए। कोहली ने 27वें ओवर में ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छेड़ने का प्रयास किया। यह ओवर की चौथी गेंद थी। कुण्राल यादव गेंदबाज थे। इससे पहले भी वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बीट हुए थे। तब भी क्रुणाल ही गेंदबाज थे। कोहली ने दूसरा रन 11वीं गेंद पर बनाया। उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला चौका लगाया। यह 13वीं गेंद थी। उनके बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव पर दर्शकों का मन मोह लिया। अगली ही गेंद पर कोहली आउट हो गए।
विराट कोहली के पवेलियन लौटते ही अरुण जेटली स्टेडियम (पूर्व में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में सन्नाटा पसर गया। फैंस घर लौटने लगे। जनसत्ता संवाददाता ने जब उनसे पूछा कि वे क्यों घर लौट रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कोहली को देखने आये थे, कोहली आउट हो गये। घर जा रहे हैं। जब कहा गया कि दूसरी पारी भी आएगी तो उनका जवाब था कि तब फिर आ जाएंगे। नीचे बातचीत का वीडियो देख सकते हैं।
विराट कोहली का विकेट
विराट कोहली के विकेट की बात करें तो वह क्रीज से काफी बाहर थे। हिमांशु की गेंद अंदर आई और विराट का ऑफ स्टंप उड़ गया। बैंक ऑफ द लेंथ गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लेने से चूकी और ऑफ स्टंप उड़ गया। इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। कोहली पवेलियन और फैंस घर लौटने लगे।
कोहली 13 साल बाद रणजी का मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप रहे कोहली की 13 साल बाद रणजी में वापसी हुई है। कोहली हर पारी में ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर आउट हुए थे। कोहली ने 9 मैच की 5 पारियों में 190 रन बनाए थे। केवल 1 शतक लगा पाए थे। 8 में 8 बार वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर आउट हुए थे। इसके बाद बीसीसीआई की कड़ाई के बीच कोहली की रणजी के आखिरी लीग स्टेज मैच में वापसी हुई। पहली पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए। उम्मीद है दूसरी पारी में वह अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। कोहली की दीवानगी का आलम यह है कि भोपाल से एक स्केच आर्टिस्ट मैच देखने पहुंचा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।