भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुरुवार (27 अगस्त) को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं। कोहली और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। कोहली कई बार अपने रिलेशन को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात कर चुके हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से बातचीत के दौरान कोहली ने बताया था कि उन्होंने अनुष्का को पहले प्रोपोज नहीं किया था। इस बातचीत के दौरान कोहली ने यह भी बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद की।
कोहली ने कहा, ‘‘उन्हें शुरुआत में कभी महसूस ही नहीं हुआ कि उन्हें ऐसा कुछ करना चाहिए। सब कुछ बहुत ही सामान्य रूप से हो गया। उन्होंने शादी का फैसला तब किया, जब उन्होंने देखा कि सब बहुत आसानी से हो रहा है। मैंने अनुष्का को शादी के लिए भी कभी प्रपोज नहीं किया। सब अपने आप होता चला गया। हर दिन वैलेंटाइन डे हो सकता है। जब आप भीतर से किसी को प्रेम करते हैं तो कुछ भी कहने की जरूरत नहीं पड़ती। हमदोनों शादी करने वाले थे, इसको लेकर किसी को भी कोई संदेह नहीं था। दोनों पहले भी एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते थे और अब भी एक दूसरे को अच्छी तरह से ही समझते हैं।’’
अनुष्का के बाद जीवन में आए बदलाव को लेकर विराट ने कहा, ‘‘अनुष्का शर्मा से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी बहुत बदल गई। मैं इस तरह का इंसान पहले नहीं था। मैं मानता हूं कि हर किसी की एक अलग पक्ष होता है, लेकिन आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स आता है, जो आपके छिपे हुए पक्ष को बाहर निकालता है। मेरे लिए अनुष्का के साथ मुलाकात वह पल था, जब मैंने महसूस करना शुरू किया कि मैं जो हूं, वह सब नहीं हूं।’’ कोहली पहले काफी गुस्सैल थे। शादी के बाद उन्होंने गुस्से पर कंट्रोल किया। इसका श्रेय भी वो पत्नी को ही देते हैं।
कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में की थी। इस शादी की जानकारी कुछ खास लोगों को ही थी। बाद में दोनों ने भारत वापस लौटे तो मुंबई में आकर दो रिशेप्सन का आयोजन किया था। जिसमें कई बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। विराट कोहली फिलहाल आईपीएल 2020 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए हैं। अनुष्का उनके साथ नहीं गई हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।