Umesh Yadav Surpasses Rahul Dravid: टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी को दो गगनचुंबी छक्के लगाए और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया (Team India) के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाने के मामले में आगे निकल गए। वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बराबरी करने से महज दो सिक्स दूर हैं।
मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के आउट होने पर उमेश यादव (Umesh Yadav) बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे। उन्होंने पहली गेंद डिफेंड किया। अगली गेंद पर मिराज ने फ्लाइट दी और उमेश यादव (Umesh Yadav) ने मिड विकेट पर 100 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की टेस्ट क्रिकेट में 21 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में 22 छक्के जड़ चुके हैं (Umesh Yadav has hit 22 sixes in Test cricket)
इसके एक ओवर बाद मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने एक बार फिर फ्लाइटेड गेंद करने की गलती की। उमेश यादव (Umesh Yadav) ने इस बार स्लॉग स्वीप लगाकर डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से आगे निकल गए। उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में 22 छक्के जड़ चुके हैं।
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों से आगे उमेश यादव (Umesh Yadav ahead of Star batsmen of Team India)
उमेश यादव (Umesh Yadav) छक्का लगाने के मामले में टीम इंडिया के कई स्टार बल्लेबाजों से आगे हैं। इनमें केएल राहुल (KL Rahul) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। केएल राहुल (KL Rahul) ने टेस्ट में अबतक 17 छक्के जड़े हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) ने 15 छक्के जड़े हैं। विराट कोहली ने 24 छक्के जड़े हैं। रविचंद्रन अश्विन के भी 18 छक्के ही हैं।