भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड जारी हो चुका है। इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि उपकप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने आईपीएल से अपना नाम कमाया है। रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती कई ऐसे खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं।

अगर नजर डालें भारत के वर्ल्ड कप स्क्वाड में किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं तो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के भी तीन खिलाड़ी भारत के वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हैं। जबकि आरसीबी, राजस्थान और लखनऊ का कोई भी खिलाड़ी स्क्वाड में नहीं शामिल है।

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये है शेड्यूल और वेन्यू समेत पूरी जानकारी

वर्ल्ड कप स्क्वाड में किस आईपीएल टीम के कितने खिलाड़ी?

  • मुंबई इंडियंस: सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या
  • केकेआर: वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
  • चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, शिवम दुबे
  • सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक सर्मा, इशान किशन
  • दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव</li>
  • पंजाब किंग्स: अर्शदीप सिंह
  • गुजरात टाइटंस: वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ मौजूद है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को टूर्नामेंट के पहले दिन अमेरिका के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है। 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो में होगा।

7 खिलाड़ी बाहर, 5 पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप; 2024 से 2026 तक कितना बदला भारत का स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।