इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार,19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका कोला एरेना में हुई। इस ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला। उनके लिए फ्रेंचाइजियों ने अपना खजाना खोल दिया। समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ तो कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए रिकॉर्ड बोली लगी। केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगाई। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के सैम करन के नाम था। डैरिल मिचेल के लिए भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने रचिन रविंद्र और शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ा। हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय हैं जिनके लिए पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। पहले सेट के खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल सबसे महंगे रहे जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। हैरी ब्रूक चार करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपए में ट्रैविस हेड को खरीदा।
IPL Auction 2024 LIVE Streaming and Telecast details
IPL Auction 2024 LIVE Updates: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हो रहा।
रोवमैन पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। सात करोड़ 40 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।
केकेआर ने पहली बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स बोली में कूदी। केकेआर बोली को दो करोड़ तक ले गई। छह करोड़ के बाद गौतम गंभीर ने समय लिया लेकिन टीम ने बोली जारी रखी। आखिरकार केकेआर पीछे हट गई। राजस्थान ने पॉवेल के लिए अपना लगभग आधा पर्स खाली कर दिया। उनके पर्स में 14.5 करोड़ रुपए ही थे।
आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने सभी टीमों का स्वागत किया और उन्हें नीलामी के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उम्मीद जताई कि आईपीएल वैश्विक स्तर पर और कामयाब होगी।
ये हैं खिलाड़ी
करुण नायर- 2 करोड़
मनीष पांडे- 50 लाख
रोवमन पावेल- 1 करोड़
साइली रुसो- 2 करोड़
हैरी ब्रूक- दो करोड़
स्टीव स्मिथ- 2 करोड़
इस नीलामी में फैंस को लाइव ऑक्शन देखने का मौका मिलेगा। कोका-कोला एरेना में हो रहे इस ऑक्शन में फैंस को एंट्री दी गई है। ये आईपीएल नीलामी में पहली बार हो रहा है।
ऑक्शन के लिए तैयार है कोका कोला एरीना
Decked up and HOW ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
Setups and Arena looking stellar ?
Slowly building up to the #IPLAuction here in Dubai ⏳ pic.twitter.com/J0rppK0Mjq
दिल्ली कैपिटल्स का स्टाफ और अधिकारी कोका कोला एरीना पहुंच चुके हैं। ऋषभ पंत भी अपने साथियों के साथ ऑक्शन ब्लेजर में नजर आए।
A special day in many ways ??#YehHaiNayiDilli @RickyPonting @RishabhPant17 pic.twitter.com/hTfD2KjryA
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 19, 2023
दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके बताया कि वह आज ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने सह-मालिक किरण और सौरव गांगुली को शुभकामनाएं दी।
गुजरात टाइटंस – 38.15 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स – 32.7 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.15 करोड़
मुंबई इंडियंस – 17.75 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स – 31.4 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स – 28.95 करोड़
पंजाब किंग्स – 29.1 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 23.25 करोड़
राजस्थान रॉयल्स – 14.5 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद – 34 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी हैं जिनकी ऑक्शन में काफी डिमांड होगी। ये 3 खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड हैं। स्टार्क 20215 से आईपीएल में नहीं खेले हैं। उनके जैसा गेंदबाज हर फ्रेंचाइजी चाहेगी। पैट कमिंस कप्तानी का विकल्प भी देते हैं। हेड को वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिल सकता है।
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों की 19 सेट में बोली लगनी है। हालांकि, इनमें से केवल 23 फीसदी खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं। 10 फ्रेंचाइजियों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं।
ऑक्शन से पहले सभी टीमों के स्टाफ ने बताया कि उनकी क्या रणनीति है?
They have been a part of the auction madness before ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
A special day awaits for the franchises and they are ready to get going ? ?#IPLAuction | #IPL pic.twitter.com/yd1q6P7STK
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 13.5 करोड़ रुपए हैं जबकि उनकी टीम में केवल 6 खिलाड़ियों की जगह है। लखनऊ की टीम काफी सेट नजर आ रही है। ऐसे में अगर वह किसी को न भी खरीदे तब भी बोली लगाकर बाकी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान ऑयन मोर्गन का मानना है कि नए मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर आईपीएल 2024 में टीम की किस्मत बदल सकते हैं। केकेआर 2022 और 2023 में सातवें स्थान पर रहा था।
आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। इसकी वजह है लोकसभा चुनाव। अगले साल पूरे देश में चुनाव हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तय किया जाएगा।
इस साल ऑक्शन में कई बड़े नाम मौजूद नहीं है। इसमें इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत के केदार जाधव का नाम शामिल है।
इस ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के क्वेना मफाका हैं जो कि केवल 17 साल के हैं। वहीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी। यह खिलाड़ी 39 साल का है।
ऑक्शन में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपए के साथ उतरेगी जिनके पास 77 खिलाड़ियों की जगह है। सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पर्स में है। यह टीम 38.15 करोड़ रुपए के साथ उतरेगी।
इस बार का ऑक्शन कराने की जिम्मेदारी मल्लिका सागर को दी गई है। लीग के 16 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई महिला आईपीएल का ऑक्शन कराएंगी। मल्लिका इससे पहले महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन भी करा चुकी हैं।
आईपीएल ऑक्शन की लिस्ट में कुछ नए नाम भी जोड़े गए हैं। महाराष्ट्र के बल्लेबाज कौशल तांबे और राजस्थान के तेज गेंबाज ऑलराउंडर साहिल धीवान का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।
शोरिफुल इस्लाम और तस्किन अहमद मार्च और अप्रैल में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने नाम वापस लेने का फैसला किया है।
आईपीएल से एक दिन पहले तीन खिलाड़ियों ने ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया। इंग्लैंड रेहान अहमद और बांग्लादेश के तस्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने ऑक्शन में हिस्सा न लेने का फैसला किया।
जिस एक खिलाड़ी पर टीमों और फैंस की नजरें जमी हुई होंगी वह है न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र। भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया हुआ था। वह पहली बार ऑक्शन का हिस्सा बने हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती लेग का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ऑक्शन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हेजलवुड मई से उपलब्ध होंगे। मार्च में उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देनी वाली है।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 5 साल बाद आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया है। हालांकि, वह लीग में केवल 2014 और 2015 में ही खेले ही। 2016 में चोटिल रहे। 2017 में ऑक्शन में नाम नहीं दिया। 2018 में केकेआर ने उन्हें 9.40 करोड़ रुपये में खरीदा था,लेकिन चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे। इसके बाद से वह आईपीएल से दूर रहे हैं।
बीसीसीआई के अनुसार आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया था। इनमें से टीमों ने 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। 70 खिलाड़ियों को खरीदार मिलेगा। लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ी नहीं बिकेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन आज दुबई के कोका कोला एरेना में होना है। आईपीएल के 16 साल के इतिहास नें पहली बार ऑक्शन विदेश में हो रहा है। हालांकि, विदेश में लीग कई बार खेली गई है।
आईपीएल ऑक्शन की शुरू होने पर नया चेहरा दिखेगा। नीलामी की जिम्मेदारी मल्लिका सागर निभाते दिखेंगी। वह ह्यूज एडमीडस की जगह लेंगी। मल्लिका ने महिला प्रीमियर लीग की पहली दो नीलामी करा चुकी हैं। वह लीग की चौथी नीलामीकर्ता हैं। रिचर्ड मैडली और चारू शर्मा भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर 19 अलग-अलग सेटों में विभाजित किया गया है। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कुछ सेटों के बाद वैकल्पिक होंगे। पिछले वर्षों के विपरीत, ट्रेडिंग विंडो में अंतिम समय में कुछ धमाके हुए। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस पहुंचते देखा गया। बाद में उन्हें मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड किया।
