इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार,19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका कोला एरेना में हुई। इस ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला। उनके लिए फ्रेंचाइजियों ने अपना खजाना खोल दिया। समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ तो कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए रिकॉर्ड बोली लगी। केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगाई। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के सैम करन के नाम था। डैरिल मिचेल के लिए भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने रचिन रविंद्र और शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ा। हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय हैं जिनके लिए पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। पहले सेट के खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल सबसे महंगे रहे जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। हैरी ब्रूक चार करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपए में ट्रैविस हेड को खरीदा।
IPL Auction 2024 LIVE Streaming and Telecast details
IPL Auction 2024 LIVE Updates: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हो रहा।
श्रेयस गोपाल ने 20 लाख रुपए में श्रेयस गोपाल को अपने साथ जोड़ा।
एम सिद्धार्थ का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लखनऊ ने दो करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा
लखनऊ ने बोली की शुरुआत की और फिर आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। दोनों के बीच बिडिंग वॉर हुई।
मानव सुथार का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस पर उन्हें खरीदा।
अनकैप्ड विकेटकीपर
उर्विल पटेल – अनसोल्ड
विष्णु सोलंकी – अनसोल्ड
अनकैप्ड तेज गेंदबाज
कुलदीप यादव – अनसोल्ड
इशान पोरेल – अनसोल्ड
आखिरी सेट की बोली के लिए युवा फैन का नाम चुना गया जो कि ऑडियंस में थे। उन्हें बोली लगवाने के स्टेज पर बुलाया गया।
अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने साथ जोड़ा।
सुशांत मिश्रा ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा था।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने इस टीम के लिए अपना दम लगाया और आखिरी में गुजरात ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
यश दयाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वह पिछली बार से ज्यादा महंगे बिके और इस बार आरसीबी ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
गुजरात टाइटंस ने पहली बोली लगाई और फिर आरसीबी के साथ बिडिंग वॉर की। आरसीबी ने पांच करोड़ की आखिरी बोली लगाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने अनकैप्ड विकेटकीप रिकी भुई को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा।
29 साल के टॉम कोहलर-कैडमोर का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदा।
आईपीएल ऑक्शन के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के ट्रेड को लेकर अपडेट आई है। मुंबई इंडियंस के अधिकारी ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी न तो टीम से जा रहा है और न ही ट्रेड होने वाला है।
25 साल के ऑलराउंडर मोहम्मद अर्शद खान अनसोल्ड रहे।
सरफराज खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वह भी अनसोल्ड रहे।
राज अंगद बावा भी अनसोल्ड
विव्रांत शर्मा भी अनसोल्ड
अतीत सेठ भी रहे अनसोल्ड
ऋतिक शौकीन पर भी नहीं लगी बोली। रहे अनसोल्ड
38 टी20 मैच खेल चुके रमनदीप सिंह को केकेआर ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा
18 साल के अर्शिन कुलकर्णी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने महज 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
अंगकृष रघुवंशी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा
20 साल के समीर रिजवी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए खरीदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बोली लगाई। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी बोली को आगे बढ़ाया है। दोनों टीमों के बीच बोलियों की जंग हुई और आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी
25 साल के रोहन कुन्नुमल अनसोल्ड रहे।
23 साल के सौरव चौहान अनसोल्ड रहे।
22 साल के प्रियांश आर्या भी अनसोल्ड रहे।
30 साल के मनन वोहरा को भी खरीददार नहीं मिला।
शुभम दुबे का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाना शुरू किया। 95 लाख के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने समय लिया और फिर एक करोड़ की बोली लगाई। दिल्ली की दो करोड़ की बोली के बाद राजस्थान ने समय लेकर दो करोड़ 20 लाख की बोली लगाई। सात करोड़ के पर्स वाली राजस्थान ने पांच करोड़ 80 लाख की आखिरी बोली लगाई।
सेट 3 का परिणाम
लॉकी फर्ग्यूसन – अनसोल्ड
जोश हेज़लवुड – अनसोल्ड
अल्जारी जोसेफ – 11.50 करोड़ – आरसीबी
दिलशान मदुशंका – 4.6 करोड़ – मुंबई इंडियंस
शिवम मावी – 6.40 करोड़ – लखनऊ सुपर जायंट्स
चेतन सकारिया – 50 लाख रुपए – केकेआर
मिचेल स्टार्क – 24.75 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
जयदेव उनादकट – 1.60 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद
उमेश यादव – 5.80 करोड़ – गुजरात टाइटंस
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब रहमान दो करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी 50 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ उतरे। इस खिलाड़ी के लिए भी किसी ने बोली नहीं लगाई।
न्यूजीलैंड के इश सोढ़ी का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। उन्हें भी खरीदार नहीं मिला
वेस्टइंडीज के अकील हुसैन 50 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ उतरे। किसी टीम ने भी उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इंग्लैंड के आदिल रशीद का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। वह भी अनसोल्ड रहे।
अफगानिस्तान के स्पिनर वकार सलामखेल अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। दिल्ली ,मुंबई, केकेआर और गुजरात ने बोली लगाई। केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। स्टार्क ने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
स्टार्क के लिए पहली बोली दिल्ली ने लगाई। उससे मुंबई इंडियंस से भिड़ना पड़ा। दिल्ली के लिए पंत पैडल उठाते हुए नजर आए। 7 करोड़ के बाद दिल्ली ने समय लिया लेकिन बोली लगाई। नौ करोड़ 80 लाख से केकेआर बोली लगाई और मुंबई पीछे हट गई। यहां से गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। दोनों के बीच बोली लगती गई और रकम 24 करोड़ 75 लाख रुपए तक पहुंच गई।
The record created not long back is ??????! ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
Most expensive player of all time ?
P̶a̶t̶ ̶C̶u̶m̶m̶i̶n̶s̶ Mitchell Starc ?
Mitchell Starc is SOLD to #KKR for INR 24.75 Crore ?#IPLAuction | #IPL
आईपीएल ऑक्शन की शुरू होने पर नया चेहरा दिखेगा। नीलामी की जिम्मेदारी मल्लिका सागर निभाते दिखेंगी। वह ह्यूज एडमीडस की जगह लेंगी। मल्लिका ने महिला प्रीमियर लीग की पहली दो नीलामी करा चुकी हैं। वह लीग की चौथी नीलामीकर्ता हैं। रिचर्ड मैडली और चारू शर्मा भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर 19 अलग-अलग सेटों में विभाजित किया गया है। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कुछ सेटों के बाद वैकल्पिक होंगे। पिछले वर्षों के विपरीत, ट्रेडिंग विंडो में अंतिम समय में कुछ धमाके हुए। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस पहुंचते देखा गया। बाद में उन्हें मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड किया।
