हार की हैट्रिक के बाद जीत की राह पर लौटे राजस्थान रॉयल्स 11 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना करेगी। लगातार तीन हार ने टीम की किस्मत लगभग तय कर दी है लेकिन इसके बावजूद रॉयल्स की टीम ने यहां पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराकर मामूली उम्मीद को जीवंत रखा है।

रॉयल्स को हालांकि अगर नाकआउट में जगह बनानी है तो उसे अपने खेल के प्रत्येक पहलू में सुधार करने और बाकी मैचों में एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कल के मैच में रॉयल्स के पास दोनों टीमों के बीच पुणे में हुए पिछले मैच में मिली 64 रन की हार का बदला चुकता करने का भी मौका होगा। मौजूदा सत्र में रॉयल्स का प्रदर्शन काफी प्रभावी नहीं रहा है और टीम 10 मैचों में सिर्फ आठ अंक के साथ छठे स्थान पर चल रही है।

प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम को कल के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस मैच में हार टीम को नाकआउट की दौड़ से बाहर कर देगी। मेजबान टीम ने अपने मैदान पर वापसी की है जहां मौजूदा सत्र में उसने चार में से तीन जीत दर्ज की हैं और कल के मैच में यह संभवत : टीम के पक्ष में रहेगा। रॉयल्स को मौजूदा सत्र में अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

RR vs CSK Highlights:  

– विली को 19वां ओवर सौंपा गया। पहली गेंद पर बटलर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर गोथम ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में गोथम ने दो छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 4 गेंदों पर 13 रन बनाए। राजस्थान- 165/6 (19)

– 17वां ओवर डेविड विली को सौंपा गया। पहली गेंद पर 2 रन आए। दूसरी गेंद पर बिन्नी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ा। चौथी और पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर बटलर ने एक रन चुराया। राजस्थान को यहां से जीत के लिए 18 गेंदों पर 38 रनों की जरूरत है। राजस्थान- 139/4 (17)

– शार्दुल ठाकुर अपना चौथा ओवर डालने आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर जोरदार शॉट लेकिन चौके से पहले करण शर्मा ने अच्छी फिल्डिंग करते हुए 2 रन बचाए। दूसरी गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी ने चौका जड़ा। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर एक रन आया। राजस्थान- 122/4 (15)

– शार्दुल ठाकुर 13वां ओवर डालने आए। 12वें ओवर में संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद शार्दुल ने इस ओवर में नए बल्लेबाज प्रशांत का विकेट झटका। इस ओवर में एक विकेट नुकसान पर 5 रन राजस्थान के खाते में आए। राजस्थान- 109/4 (13)

– 11वां ओवर डेविड विली को सौंपा गया। पहली चार गेंदों पर एक-एक रन आए। पांचवी गेंद पर संजू सैमसन ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर 2 रन आए। राजस्थान को यहां से जीत के लिए 54 गेंदों पर 79 रनों की जरूरत है। राजस्थान- 98/2 (11)

– अपना दूसरा ओवर डालने आए शार्दुल ठाकुर। पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौके से शार्दुल का स्वागत किया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं, तीसरी गेंद पर एक रन आया। बटलर ने चौथी गेंद पर 2 रन चुराए। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। राजस्थान- 85/2 (9)

चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर बटलर ने मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर धोनी ने रिव्यू लिया मगर स्टोक्स सेफ। चौथी बॉल पर फाइन लेग की दिशा में चौका। लास्ट बॉल पर स्टोक्स क्लीन बोल्ड। राजस्थान को पहला झटका लगा। राजस्थान- 48/1 (4)

-जोफ्रा आर्चर अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर धोनी ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। चेन्नई- 142/3 (17)

-ईश सोढ़ी अपने आखिरी ओवर में। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 2 रन। ईश सोढ़ी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 सफलता हासिल की है। चेन्नई- 127/3 (15)

-जोफ्रा आर्चर दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद पर वॉट्सन ने लेग साइड में चौका लगाया। तीसरी बॉल पर वॉट्सन  जोस बटलर के हाथों कैच आउट। चेन्नई को दूसरा झटका लग चुका है। जोफ्रा आर्चर इस ओवर में तीन वाइड गेंद फेंक चुके हैं। चेन्नई- 111/2 (12)

चेन्नई ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 41, जबकि शेन वॉट्सन 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई इस वक्त 8.89 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

-ईश सोढ़ी को टीम ने छठे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली चार गेंदों पर सिंगल। लास्ट दो गेंदों पर सिंगल। चेन्नई ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं।

-गौतम अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर रैना ने चौके लगाए। चौथी, पांचवीं और छठी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 11 रन चेन्नई के खाते में। चेन्नई- 41/1 (4)

-अंकित शर्मा को राजस्थान ने दूसरा ओवर सौंपा है। पहली बॉल डॉट। दूसरी बॉल पर रायडू ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर सिंगल और चौथी बॉल पर वाट्सन ने बाउंड्री जड़ी। चेन्नई- 19/0 (2)