कोरोनोवायरस महामारी के कारण दुनिया भर में खेलों की प्रतियोगिताओं को रद्द या स्थगित कर दिया है। खिलाड़ी घर के अंदर हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं। इसी बीच एक फैन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को अजीबोगरीब मैसेज किया। उसने फेसबुक पर भारतीय कप्तान से नेटफ्लिक्स का आईडी और पासवर्ड मांग लिया। इस बात की जानकारी छेत्री ने ट्वीट कर दी। इस पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
छेत्री ने स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘जर्सी नहीं, फोटो पर ऑटोग्राफ नहीं, पोस्ट पर रिप्लाई नहीं, पड़ोसी के बेटे के कुत्ते को विश करते हुए वीडियो भी नहीं। ये शख्स ऐसा है, जिसकी प्राथमिकता बिल्कुल साफ है और उसको देखते हुए मैं इस मांग पर विचार करने पर मजबूर हूं।’’ सानिया ने ट्वीट को रीट्वीट कर हंसने का इमोजी लगाया। वहीं, साइना नेहवाल ने कमेंट बॉक्स में ही हंसने का इमोजी पोस्ट कर दिया।
Jersey
Autograph on a picture
Reply to the post
Video wishing the neighbour’s son’s pet dogHere’s someone who has priorities straight and it’s really making me want to consider the demand. pic.twitter.com/OdBGrS7g5v
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) May 2, 2020
कोरोनावायरस के कारण भारत में 17 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में लोग नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम और हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन कंटेंट प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। सुनील छेत्री के पोस्ट कई यूजर ने फैंस के इस मांग को सही बताया है। भारतीय कप्तान ने अब तक देश के लिए 112 मैच में 72 गोल किए हैं। वे दुनिया भर के सक्रिय फुटबॉलर्स में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा गोल सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (99 गोल) के हैं। इस मामले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 70 गोल किए हैं।
— Saina Nehwal (@NSaina) May 2, 2020
https://t.co/gM1BsGdJ3e
— Sania Mirza (@MirzaSania) May 2, 2020
छेत्री ने इससे पहले कई ट्वीट में लोगों से कोरोनावायरस से पीड़ितों को मदद करने की अपील की थी। उन्होंने पीएम केयर्य फंड में भी राशि जमा करने के लिए कहा था। छेत्री को भारत का सबसे करिश्माई फुटबॉलर माना जाता है। वे 100 मैच खेल चुके हैं। छेत्री ने पहला मैच 2005 में खेला था। वे महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया के बाद टीम इंडिया के कप्तान बने थे।