इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में बुधवार (27 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजों पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज कहर बनकर कूटे। अपना डेब्यू मैच खेल रहे क्वेना मफाका हों या लीग के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक पीयूष चावला, हर गेंदबाज की कुटाई हुई। गेराल्ड कोएत्जी तक महंगे साबित हुए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बाद हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम ने तूफानी बल्लेबाजी की। इसका नतीजा यह हुआ कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
IPL 2024 SRH vs MI Live Score: Watch Here
इस दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या की रणनीति समझ में नहीं आई। गेंदबाजों की लगातार कुटाई हो रही थी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अटैक पर ही नहीं आ रहे थे। बुमराह ने चौथे ओवर में पहली बार गेंदबाजी की। इसके बाद 9 ओवर तक उन्हें गेंद नहीं दी गई। 13वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी करने आए। तब तक हैदराबाद ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बना लिए थे। इस दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। ऐसा लग रहा था वह दूसरी पिच पर गेंदबाजी कर रहे हैं और अन्य गेंदबाज दूसरी पिच पर।
बुमराह को छोड़कर किसी गेंदबाज ने 10 से कम की इकॉनमी से रन नहीं दिए
जसप्रीत बुमराह को छोड़कर किसी गेंदबाज ने 10 से कम की इकॉनमी से रन नहीं दिए। बुमराह, मुंबई के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 36 रन दिए। उन्होंने 9 की इकॉनमी से रन दिए। उन्होंने सिर्फ 1 छक्का और 2 चौके दिए। डेब्यूटेंट मफाका के लिए यह मैच भुला देने वाला रहा। उन्होंने 4 ओवर में 66 रन दिए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 46 रन दिए। गेराल्ड कोएत्जी ने 57 रन देकर 1 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 2 ओवर में 34 रन दिए। शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन हो गए।
सनाइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया
सनाइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेंगलुरु ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स के लिए हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम वे 28 गेंद पर 42 रन बनाए।