भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना मैदान और बाहर दोनों ही जगह सुर्खियों में रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर उनकी Posts से पता चलता है कि साथी खिलाड़ियों की साथ उनकी बॉन्डिंग शानदार है। स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसमें ज्यादातर फोटोज या वीडियो उनके साथी खिलाड़ियों के साथ वाले ही होते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने 31 जुलाई 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। स्मृति मंधाना ने इस वीडियो के जरिये भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि, वीडियो देखकर एकबारगी किसी की भी चीख निकल सकती है।
स्मृति मंधाना ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रेयंका पाटिल किसी होटल के रूम में हैं। श्रेयंका पाटिल ने वार्ड रोब खोलकर कुछ निकाला। इस पर पीछे से स्मृति मंधाना आवाज देकर कहती हैं कि वार्ड रोब में दाहिने वाला पहला खाना खोलो, वार्ड रोब में दाहिने वाला पहला खाना खोलो।
श्रेयंका यह सुनकर लौटती हैं और वैसा ही करती हैं जैसा स्मृति मंधाना ने कहा हुआ होता है। हालांकि, श्रेयंका पाटिल जैसे ही वार्ड रोब में दाहिने वाला पहला खाना खोलती हैं तो उनकी चीख निकल जाती है। श्रेयंका चिल्लाते हुए जमीन पर गिर जाती हैं। इसके बाद हंसने की आवाज आने लगती है।
स्मृति मंधाना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं श्रेय!! इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ा, तुम्हारे जन्मदिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है! आने वाला साल शानदार हो।’ स्मृति मंधाना ने इसके बाद प्रशंसा और धन्यवाद के प्रतीक वाली इमोजी भी पोस्ट की।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 31 जुलाई 2002 को जन्मीं श्रेयंका पाटिल ने अब तक 3 वनडे इंटरनेशनल और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमशः 5 और 16 विकेट लिए हैं। वह 2024 महिला टी20 लीग की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन की कप्तान स्मृति मंधाना ही हैं।