तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 754 रन ठोक दिए। ऐसे में गिल के पास 2025 को अपने नाम का सुनहरा अवसर है। वह 2025 में अब तक 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
गिल का इंग्लैंड दौरा यादगार रहा। 2021 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रनों की पारी के बाद से एशिया के बाहर 40 से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाने वाले गिल ने इस सीरीज आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने भारत की टेस्ट टीम में चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली,जिस पर कभी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेला करते थे।
गिल का इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन
टेस्ट सीरीज के दौरान गिल ने 75.40 की औसत से चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन भी शामिल है। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जो 2-2 से ड्रॉ रही। इस साल गिल ने 14 मैचों और 20 पारियों में 64.94 की औसत से 1,234 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक शामिल हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो अर्द्धशतक भी लगाए हैं।
दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
गिल इस साल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट 23 मैचों और 27 पारियों में 47.77 की औसत से 1,290 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। इसमें तीन शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 165 है।
ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लेने होंगे 4 विकेट
भारतीय बल्लेबाजों में गिल के आसपास भी कोई नहीं
भारतीय बल्लेबाजों में गिल के आसपास भी कोई नहीं है। केएल राहुल 14 मैचों और 19 पारियों में 46.31 की औसत से 741 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। इसमें दो शतक और दो अर्द्धशतक हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 13 मैचों और 17 पारियों में 67.22 की औसत से 605 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्द्धशतक हैं। इस साल छह टेस्ट और 12 पारियों में गिल ने 65.58 की औसत से 787 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 64.03 का है। चार शतक और 269 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
गिल का वनडे में भी प्रदर्शन शानदार
गिल का वनडे में भी प्रदर्शन शानदार है। आठ मैचों की 8 पारियों में 63.85 की औसत से 447 रन बना चुके हैं। इसमें 112 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और अर्द्धशतक हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में गिल ने 47.00 की औसत से 188 रन बनाए थे। समें पांच पारियों में एक शतक और 101* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल था।