क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई ऐसे भी भारत के क्रिकेटर्स हुए हैं जिन्होंने तलाकशुदा महिलाओं से शादी की है। इस सूची में एक नाम ऐसा भी है जिसने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी की पत्नी से ही बाद में शादी कर ली। इस लिस्ट में शिखर धवन और मोहम्मद शमी के अलावा कई भारतीय क्रिकेटर्स शामिल हैं।

कहते हैं कि जब प्यार होता है तो कोई भी बात का उस पर असर नहीं पड़ता और ना ही कुछ प्यार की राह में बाधा बनता है। ऐसा ही हुआ है भारत के कई क्रिकेटर्स की जिंदगी में भी। जिन्होंने अपने प्यार के आगे तलाकशुदा शब्द को तवज्जो नहीं दी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने तलाकशुदा महिलाओं को अपना जीवनसाथी चुना।

शिखर धवन

भारत के लेफ्ट हैंड बैटर शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा वैसे तो बंगाली मूल की हैं लेकिन वे रहने वाली मेलबर्न की हैं। धवन से शादी के पहले उनका तलाक हो चुका था और वे दो बच्चियों की मां भी थीं। भारतीय क्रिकेटर ने उसको तवज्जो ना देकर उनसे शादी की और बाद में दोनों का बेटा जोरावर हुआ। हालांकि हाल ही में कुछ दिन पहले आयशा ने इंस्टाग्राम पर धवन से अलग होने की जानकारी दी थी।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां एक ऐसा नाम जिसने शायद पिछले दो साल में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। गौरतलब है कि 2018 में शमी पर आरोप लगाते हुए हसीन का उनसे विवाद सामने आया था। लेकिन इससे पहले 2014 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। हसीन की ये दूसरी शादी थी और वे पहले से तलाकशुदा थीं। फिलहाल अभी दोनों के विवाद जगजाहिर हैं लेकिन अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

मुरली विजय

ये नाम काफी विवादित हुआ था अपनी शादी को लेकर। दरअसल मुरली विजय ने शादी की थी निकिता वंजारा से जो दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी थीं। कार्तिक से तलाक के बाद उनके विजय से अफेयर की चर्चाएं थीं और बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। मुरली विजय और दिनेश कार्तिक ने इसके एकसाथ कई बार साथ में क्रिकेट खेला। विजय के ऊपर सोशल मीडिया पर कई बार अपने साथी क्रिकेटर को धोखा देने का भी आरोप लगा था।

अनिल कुंबले

भारत के दिग्गज स्पिनर और पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना के साथ शादी रचाई थी। चेतना पहले से तलाकशुदा थीं। इसके बाद वे कुंबले के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रही हैं।

वेंकटेश प्रसाद

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद ने साल 1996 में जयंती से शादी रचाई थी। खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात अनिल कुंबले ने करवाई थी। जयंती ने पहले पति को तलाक देने के बाद वेंकटेश प्रसाद से शादी की थी।