Shaheen, Ansha’s Nikkah day confirmed: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) जल्द ही पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के दामाद बनने वाले है। 22 साल के शाहीन शाह अफरीदी की शादी अंशा अफरीदी (Ansha Afridi) के साथ कंफर्म हो गई है। दोनों अगले साल 3 फरवरी को निकाह करेंगे। शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी है अंशा। शाहिद ने खुद शादी की खबर की पुष्टि की है। निकाह कराची में होगा।

शाहिद अफरीदी ने पिछले साल मार्च में शाहीन और अंशा के रिश्ते के बारे बताया था। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। क्रिकेट पाकिस्तान ने ट्वीट करते हुए कंफर्म किया कि 3 फरवरी को दोनों एक दूसरे को साथ बंधन में बंध जाएंगे।

निकाह के बाद PSL खेलेंगे शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi will play PSL after Nikah)

निकाह के बाद शाहीन पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में हिस्सा लेंगे। वह पीएसएल में लाहौर कलंदर टीम के कप्तान भी है। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। शाहीन अफरीदी का ना होना भी पाकिस्तान के लिए बहुत भारी पड़ा। टीम को 0-3 से सीरीज गंवानी पड़ी।

2018 में किया था डेब्यू (Shaheen Afridi debut in 2018)

बता दें कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रामण के अगुआ हैं। उन्होंने 2018 में वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2018 में दिसंबर से ही टेस्ट करियर की भी शुरुआत हुई थी। टी20 विश्व कप में शाहीन शाह अफरीदी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने 25 टेस्ट में 99 विकेट, 32 वनडे में 62 और 47टी20 इंटरनेशनल में 58 विकेट चटकाए। शाहीन शाह अफरीदी पिछले कुछ समय में पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज बन गए।