महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की जिंदगी से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। शादी से पहले दोनों की कैसे मुलाकात हुई, साक्षी ने धोनी को कैसे पसंद किया या धोनी ने कैसे पसंद किया इसको लेकर कई चर्चाएं होती हैं। इसी से जुड़ी एक थ्रोबैक जानकारी आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में साक्षी कह चुकी थीं कि धोनी के लंबे बाल उन्हें पसंद नहीं थे।
दरअसल करियर की शुरुआत में और टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत के विश्व चैंपियन बनने से पहले एमएस धोनी के लंबे बाल चर्चा का विषय बने रहते थे। यहां तक की पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ भी उनके लंबे बालों के कायल थे लेकिन साक्षी को उनके लंबे बाल पसंद नहीं थे।
साक्षी धोनी ने एक इंटरव्यू में धोनी के लंबे बालों को लेकर कहा था कि, यदि वे धोनी को लंबे बालो में देख लेती तो शायद वो उन्हें पसंद नहीं करतीं और उनसे शादी भी नहीं करतीं। साक्षी ने कहा था कि ऊपरवाले का शुक्रिया है कि जब धोनी से वे मिलीं तो उनके बाल छोटे हो गए थे।
एमएस धोनी पर बनी बायोपिक में देखा गया था कि एक होटल में साक्षी जूनियर के तौर पर कार्यरत थीं जहां धोनी की उनसे मुलाकात होती है। इसमें होटल वाली बात सही है बिल्कुल, साक्षी एक होटल में इंटर्न थीं और धोनी उसी होटल में रुके थे।
इस मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। फिर 4 जुलाई 2010 में धोनी ने अचानक साक्षी से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। अब 11 साल दोनों की शादी को हो चुके हैं। उनकी एक 6 साल की बेटी जीवा भी है।
साक्षी ने धोनी नहीं रैना को कॉल कर दी जीवा के जन्म की जानकारी
2015 विश्व कप के दौरान धोनी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में थे और उसी वक्त साक्षी मां बनने वाली थीं। विश्व कप के दौरान ही साक्षी ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उस वक्त उन्होंने माही को जीवा के जन्म की जानकारी नहीं दी थी बल्कि सुरेश रैना को कॉल करके ये बताया था।
गौरतलब है कि सुरेश रैना और एमएस धोनी की दोस्ती के चर्चे भी किसी से छिपे नहीं हैं। पिछले साल 15 अगस्त 2020 को दोनों भारतीय दिग्गजों ने एक साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दोनों खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा क्रिकेट एकसाथ खेला है।