भारत के स्टार क्रिकेटर्स के प्रदर्शन और करियर के अलावा अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। खिलाड़ियों की पत्नियां, उनके रिलेशनशिप, अफेयर, गर्लफ्रेंड आदि कई चीजें जानने के लिए फैंस उत्सुक भी रहते हैं। इसी को देखते हुए आज हम बात करेंगे उन भारतीय क्रिकेटर्स की जिन्होंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी।
इस सूची में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक कई नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के अहमद शहजाद और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस सूची में भारत के एक ऐसे विश्व विजेता कप्तान भी हैं जिनके सिर सिर्फ 21 साल की उम्र में ही सेहरा बंध गया था। आइए देखते हैं एक-एक करके पूरी लिस्ट:-
सचिन तेंदुलकर
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर (पहले अंजली मेहता) उनसे उम्र में बड़ी हैं ये तो हर कोई जानता है। लेकिन आपको ये बता दें कि सचिन की जिस वक्त अंजली से शादी हुई थी उस वक्त उनकी उम्र महज 22 वर्ष थी। वहीं अंजली की उम्र उस वक्त 28 साल थी। दोनों 24 मई 1995 को शादी को बंधन में बंध गए थे।
सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 1992 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। 21 फरवरी 1997 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त डोना रॉय से शादी कर ली थी। शादी के वक्त गांगुली की उम्र सिर्फ 24 साल थी।
कपिल देव
1983 में भारत को पहली बार अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव इस सूची में सबसे युवा हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि कपिल देव की शादी महज 21 साल की उम्र में ही हो गई थी। खबरों की मानें तो 1978 में उनकी रोमी भाटिया से मुलाकात हुई थी और रिलेशनशिप के दो साल बाद 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी।
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त और दूर की रिश्तेदार आरती अहलावत को अपना दिल दिया था। दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबे वक्त तक चला। इसके बाद 22 अप्रैल 2004 को दोनों की शादी हो गई। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरू की उम्र उस वक्त महज 25 साल थी।
पार्थिव पटेल
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 2002 में महज 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में अपनी अहम जगह बनाई है। पार्थिव ने 2008 में महज 23 साल की उम्र में अवनी जावेरी से अहमदाबाद में शादी कर ली।
अहमद शहजाद
इस सूची में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का भी नाम शामिल है। इस क्रिकेटर को विराट कोहली का डुप्लिकेट भी कहा डाता है। उनका नाम है अहमद शहजाद जिन्होंने 23 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उन्होंने 2015 में अपनी बचपन की दोस्त सना मुराद से की थी।
स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के भी एक दिग्गज खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया को नए मुकाम तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 25 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। स्टीव ने 1990 में लिनेट (Lynette Waugh) से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं, जिनका नाम ऑस्टिन, लिली और रोशी है।