RR Vs MI: आईपीएल 2021 (Indian Premier League) के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस ने आसानी से राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया।

दोनों टीमें दो-दो बदलवाों के साथ मैदान पर उतरी हैं। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि क्विंटन डीकॉक के जगह इशान किशन और क्रुणाल पंड्या की जगह जेम्स नीशम टीम में शामिल किए गए हैं। संजू सैमसन ने कहा कि मयंक मार्कंडे की जगह श्रेयस गोपाल और आकाश सिंह के लिए कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

IPL 2021 Playoffs: चौथे स्थान के लिए रोमांचक हुई जंग, प्रीति जिंटा की टीम के लिए बढ़ीं मुश्किलें और शाहरुख खान की टीम बस एक जीत दूर

दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से आज का मुकाबला बहुत अहम है। राजस्थान जहां पिछला मुकाबला जीतकर आई है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो नाथन कूल्टर-नाइल और जयंत यादव दोनों ही खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्रभावित किया था।

दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ आज मैदान पर उतरी। ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन साकरिया।

Live Updates
22:24 (IST) 5 Oct 2021
मुंबई इंडियंस की राजस्थान रॉयल्स पर आसान जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से मात दी। आसानी से मिली इस जीत में मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन ने 25 गेंदों पर पचासा ठोका। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 90 रन ही बना पाई थी।

19:28 (IST) 5 Oct 2021
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RR की पहली बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों ने 2-2 बदलाव किए हैं। आज डी कॉक और क्रुणाल पंड्या बाहर हैं तो जिमी नीशाम और ईशान किशन को मौका मिला है। इसके अलावा राजस्थान ने आकाश सिंह और मयंक मार्कंडे को बाहर कर श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव को शामिल किया है।

18:55 (IST) 5 Oct 2021
MI और RR के बीच आज 24वीं भिड़ंत, इससे पहले क्या रहे रिकॉर्ड ?

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इससे पहले दोनों टीमें आईपीएल में 23 बार भिड़ी हैं जिसमें से 12 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है तो राजस्थान रॉयल्स ने भी 11 बार जीत हासिल की है।

12:27 (IST) 5 Oct 2021
पॉइंट्स टेबल में MI 7वें और राजस्थान छठे स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों ही टीमों ने 12 में से 5-5 मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं। लेकिन अच्छे नेट रनरेट के कारण राजस्थान रॉयल्स छठे और मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से आज का मुकाबला बहुत अहम है।

11:53 (IST) 5 Oct 2021
महिपाल लोमरोर या श्रेयस गोपाल को मिल सकता है मौका

राजस्थान जहां पिछला मुकाबला जीतकर आई है तो आज उनकी अंतिम-11 में कोई भी बदलाव संभव नहीं लग रहा है। एक बात ये भी है कि महिपाल लोमरोर जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे उनकी वापसी हो सकती है। साथ ही श्रेयस गोपाल को भी आकाश सिंह की जगह मौका मिल सकता है। लेकिन ये देखना होगा कि अगर ये दोनों खेलते हैं तो किसकी जगह खेलेंगे।

11:52 (IST) 5 Oct 2021
ईशान किशन को करना पड़ेगा इंतजार

खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। नाथन कूल्टर-नाइल और जयंत यादव दोनों ही खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्रभावित किया था। सौरभ तिवारी भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियंस हो सकता आज बिना किसी बदलाव के उतरें अगर आखिरी तक सब फिट रहते हैं तो।