IPL 2024, RR vs MI: आईपीएल 2024 में सोमवार (21 अप्रैल) को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 9 विकेट पर 179 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने 65 जबकि निहाल वढेरा ने 49 रन बनाए। रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट चटकाए। राजस्थान ने 183 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल किया। यशस्वी जायसवाल 60 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। जोस बटलर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने विकेट लिया। राजस्थान की टीम अब तक टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच हारी है। 8 मैचों में 14 अंकों के साथ वह अंक तालिका में टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के 8 मैचों में केवल छह अंक हैं। राजस्थान ने इस सीजन दूसरी बार मुंबई को हराया।
Indian Premier League, 2024
Rajasthan Royals
183/1 (18.4)
Mumbai Indians
179/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 38 )
Rajasthan Royals beat Mumbai Indians by 9 wickets
RR vs MI: अंकतालिका में टॉप स्थान पर है राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हराया। 183 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल किया। यशस्वी जायसवाल 60 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। जोस बटलर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने विकेट लिया।
यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से शतक जड़ा। संजू सैमसन 35 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 18.1 ओवर में 1 विकेट पर 176 रन। जीत के लिए 11 गेंद पर 4 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में है। 15 ओवर में 1 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 29 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 48 गेंद पर 97 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 30 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन ठोके। राजस्थान ने 9.3 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 63 गेंद पर 92 रन चाहिए।
जोस बटलर को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 106 रन चाहिए। नए बल्लेबाज संजू सैमसन हैं।
जयपुर में बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हो गया। ओवर्स की कटौती नहीं हुई। हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद नबी को गेंद दी। जो बटलर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। यशस्वी जायसवाल ने अगली गेंद पर चौका जड़ा। ओवर में 7 रन बने। राजस्थान का स्कोर 7 ओर में बगैर विकेट के 68 रन। जीत के लिए 78 गेंद पर 112 रन चाहिए।
जयपुर में बारिश रुक गई है। भारतीय समयानुसार रात 10.45 मैच शुरू हो जाएगा। ओवर्स नहीं कटेंगे। फिलहाल राजस्थान का पलड़ा भारी है। राजस्थान ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 119 रन चाहिए। बारिश से मैच प्रभावित होता है तो हार-जीत तय होने के लिए कम से कम 5 ओवर का मैच होना चाहिए। 6 ओवर का खेल हो चुका है। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर राजस्थान का स्कोर 6 ओवर में 41 रन होना चाहिए था।
जयपुर में बारिश के कारण मैच रुक गया है। राजस्थान ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 119 रन चाहिए। जोस बटलर 28 और यशस्वी जायसवाल 31 रन बनाकर क्रीज पर। बारिश के कारण अगर मैच नहीं हुआ तो राजस्थान की टीम मैच जीत जाएगी। बारिश से मैच प्रभावित होता है तो हार-जीत तय होने के लिए कम से कम 5 ओवर का मैच होना चाहिए। 6 ओवर का खेल हो चुका है। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर राजस्थान का स्कोर 6 ओवर में 41 रन होना चाहिए था।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 119 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 31 और जोस बटलर 28 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 35 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 145 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 19 और जोस बटलर 14 रन बनाकर क्रीज पर।
हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने 11 रन दिए। ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर जोस बटलर ने बैक टू बैक दो चौके लगाए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम के लिए तिलक वर्मा ने 65 रन बनाए वहीं नेहल वढ़ेरा 49 रन बनाए। वहीं संदीप शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ड ने दो विकेट झटके।
19वें ओवर की पहली गेंद पर संदीप शर्मा ने तिलक वर्मा को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी भी आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर संदीप ने टिम डेविड को भी आउट किया। इस आखिरी ओवर में संदीप ने तीन रन देकर तीन विकेट लिए।
18वें ओवर में आवेश खान ने डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या फ्लिक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मिस कर गए। हार्दिक ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया। इससे पिछली गेंद पर हार्दिक बाल-बाल बचे थे
16वें ओवर में नेहल वढ़ेरा को पवेलियन लौटना पड़ा। संदीप शर्मा की गेंद पर वढ़ेरा ने अपर कट की कोसिख की लेकिन वह बैकवर्ड पॉइंट पर संदीप शर्मा को कैच दे बैठे। 24 गेंदों में संदीप ने 49 रन बनाए।
16वें ओवर में तिलक वर्मा ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक जमाया। तिलक ने स्लॉग स्वीर करते हुए डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। तिलक वर्मा ने 38 गेंदों 50 रन बनाए।
14वें ओवर में आवेश खान ने 19 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर नेहल वढ़ेरा ने छक्का जमाया। वहीं चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने मिड ऑफ पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर पुल करके डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया।
10 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 72/4 हो गया है। तिलक वर्मा 21 रन, नेहल वढ़ेरा ने 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नौवां ओवर अश्विन ओवर ने डाला। इस ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का लगाया। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए।
युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नबी को आउट करके टीम को अपने 200 शिकार पूरे किए। नबी ने गेंद को फ्लिक करके खेलने की कोशिश की लेकिन वह चहल को ही कैच दे बैठे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
आवेश खान ने छठा ओवर डाला। इस ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने छक्का जमाया। इसकी अगली गेंद पर बैक टू बैक दो चौके भी लगाए।
संदीप शर्मा ने चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को आउट किया। सूर्य ने मिड विकेट पर गेंद को खेला और वह मिड ऑन पर रोवमैन पावेल को कैच दे बैठे। 8 गेंदों में 10 रन बनाकर वह वापस लौट गए।
दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने इशान किशन को आउट किया। इशान के बल्ले से गेंद लगकर विकेटकीपर के पास गई। अंपायर ने आउट नहीं दिया लेकिन सैमसन ने रिव्यू का फैसला किया। इशान ने बिना खाता खोले लौट गए।
रोहित शर्मा और इशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे। पहली गेंद पर रोहित ने दो रन लिए। इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगाया। हालांकि इसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। पांचवीं गेंद पर रोहित ने स्लॉग करने की कोशिश की हालांकि गेंद उठ गई और संजू सैमसन को कैच दे बैठे।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
हार्दिक ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छा विकेट नजर आ रहा है। इस टीम के लिए 100वां मैच खेलना खास अनुभव है।'
राजस्थान के लिए रियान पराग उनके सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। असम के इस युवा बल्लेबाज ने अभी तक 318 रन बना लिये हैं जिससे टीम को काफी मदद मिल रही है।
मुंबई इंडियंस को अपने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑल राउंडर मोहम्मद नबी के बतौर गेंदबाज अनुभव का इस्तेमाल करने की जरूरत है। बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का शानदार शतक सुर्खियों में रहा है लेकिन इसके बावजूद टीम हार गयी थी।
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल)।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को आमने-सामने होंगी। मुंबई भले ही पांच की चैंपियन हो लेकिन इस बार उसके हालात अच्छे नहीं है। टीम ने सात में अब तक केवल तीन ही मैच जीते हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को लगातार जीत की जरूरत है।