जोस बटलर की 94 रनों की धुआंधार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बटलर ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने 53 गेंदों पर 94 रन बनाकर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और मेहमान टीम ने पहला विकेट 10 रनों के भीतर ही खो दिया। सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को चार के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद, बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया। बटलर ने मैदान के चारो ओर कलात्मक शॉट खेले, तो वहीं रहाणे ने एक छोर संभाले रखा। राजस्थान को दूसरा झटका रहाणे के रूप में लगा। उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आउट किया। रहाणे ने 36 गेंदों पर चार चौके की मदद से 37 रन बनाए।

इसके बाद, युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने बटलर का साथ निभाया। दोनों बल्लेबाज मिलकर राजस्थान को जीत के करीब ले गए। हार्दिक पांड्या ने 26 के निजी स्कोर पर सैमसन को आउट लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके। सैमसन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए, उन्होंने कुल 14 गेंदे खेली। बेन स्टोक्स (0) नाबाद वापस लौटे। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

(यहां देखिए RR vs MI मैच का फुल स्कोरकार्ड)

IPL 2018 Live Streaming, RR vs MI Live Cricket Streaming: 

Live Blog

IPL 2018, Live Cricket Score, RR vs MI Live Score Updates: 

23:47 (IST)13 May 2018
बटलर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाया

हार्दिक पंड्या की पहली दो गेंदों पर संजू सैमसन ने छक्का लगाया। सामसन अपनी लय पकड़ रहे हैं। अगली गेंद पर एक और शॉट खेलने की कोशिश में सैमसन कैच आउट हो गए। बटलर ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। राजस्थान ने दो ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया। 

23:17 (IST)13 May 2018
तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं बटलर

रहाणे के आउट होने के बाद बटलर ने तेजी से खेलना शुरू किया और पंड्या के ओवर में 14 रन बटोरे। जसप्रीत बुमराह की पहली दो गेंदों पर दो रन। तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर जोरदार छक्का। राजस्थान-132/2(15)

23:06 (IST)13 May 2018
बटलर ने जड़ा अर्धशतक

जोस बटलर ने इस सीजन लगातार पांचवा अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर से पहले साल 2012 में सहवाग ने यह कारनामा किया था।  मिचेल मैक्क्लेनघन के चौथी गेंद पर बटलर ने एक और चौका लगाया। राजस्थान- 104/1 (13)

22:55 (IST)13 May 2018
11वें ओवर से सिर्फ 3 रन

क्रुणाल पंड्या की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर एक रन। अगली गेंद पर सिंगल।  चौथी गेंद पर अपील, अंपायर ने नकारा। पांचवीं गेंद पर एक रन। राजस्थान-86/1(11)

22:45 (IST)13 May 2018
विकेट की तलाश में मुंबई

क्रुणाल पंड्या की पहली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर दो रन। बटलर लगातार क्रुणाल की गेंदों पर बड़ी शॉट्स लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पांचवीं  गेंद पर कोई रन नहीं। राजस्थान - 71/1(9)

22:36 (IST)13 May 2018
संभलकर खेल रहे हैं रहाणे और बटलर

जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर एक रन। आगली चार गेंदों पर सिर्फ दो रन आए। जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में मुंबई को मैच में वापस लाने का काम किया। अंतिम गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। राजस्थान-58/1(7) 

22:26 (IST)13 May 2018
बटलर ने की क्रुणाल पंड्या की धुनाई

क्रुणाल पंड्या की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर बटलर ने छक्का लगाया। अगली तीन गेंदों पर पंड्या ने शानदार वापसी की। राजस्थान-44/1(5)

22:11 (IST)13 May 2018
मुंबई को मिली पहली सफलता

राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में डॉर्ची शॉर्ट और जोस बटलर मैदान पर आ चुके हैं। गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथों में। पहली बॉल पर डॉर्ची शॉर्ट ने चौका लगाया। लास्ट गेंद पर डॉर्ची का कैच ईशान किशन ने लपका। राजस्थान को पहला झटका लगा। राजस्थान- 13/1 (1)

21:52 (IST)13 May 2018
राजस्थान को मिला 169 रन का टारगेट

मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया है। आखिरी ओवर में 13 रन बने। राजस्थान के लिए ये टारगेट कोई कठिन नहीं होगा। 

21:52 (IST)13 May 2018
राजस्थान को मिला 169 रन का टारगेट

मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया है। आखिरी ओवर में 13 रन बने। राजस्थान के लिए ये टारगेट कोई कठिन नहीं होगा। 

21:44 (IST)13 May 2018
19 ओवर में खूब पिटे गेंदबाज

जयदेव उनादकट अपने तीसरे ओवर में। हार्दिक पांड्या ने पहली बॉल पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौका। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर पर से छक्का। चौथी बॉल शॉर्ट-पिच, जिस पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 19 रन। मुंबई- 155/5 (19)

21:26 (IST)13 May 2018
मुंबई की रफ्तार थमी

जोफ्रा आर्चर अपने तीसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी, चौथी और पांचवीं बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से मुंबई के खाते में कुल 5 रन बने। मुंबई- 128/4 (16)

21:26 (IST)13 May 2018
मुंबई की रफ्तार थमी

जोफ्रा आर्चर अपने तीसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी, चौथी और पांचवीं बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से मुंबई के खाते में कुल 5 रन बने। मुंबई- 128/4 (16)

21:15 (IST)13 May 2018
हार्दिक पांड्या ने संभाला मोर्चा

धवल कुलकर्णी अपने आखिरी ओवर के साथ। पहली बॉल पर लुइस ने छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट। क्रीज पर हार्दिक पांड्या आ चुके हैं।  तीसरी गेंद पर डबल। चौथी बॉल पर ईशान किशन ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर पांड्या ने चौका लगाया। मुंबई- 119/3 (14)

20:53 (IST)13 May 2018
जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी

जयदेव उनादकट अपने दूसरे ओवर में। पहल बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर यादव ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन बने। मुंबई- 86/0 (10)

20:53 (IST)13 May 2018
जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी

जयदेव उनादकट अपने दूसरे ओवर में। पहल बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर यादव ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन बने। मुंबई- 86/0 (10)

20:48 (IST)13 May 2018
अर्धशतक की ओर लुइस

श्रेयस गोपाल अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली ही गेंद पर लुइस ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया। अगली बॉल पर छक्का। तीसरी गेंद पर डबल। चौथी और पांचवीं बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 16 रन। मुंबई- 79/0 (9)

20:40 (IST)13 May 2018
यादव-लुइस ने दी मुंबई को बेहतरीन शुरुआत

गोपाल को उनका पहला ओवर सौंपा जा चुका है। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली दो बॉल डॉट। पांचवीं और छठी गेंद पर सिंगल। मुंबई बेहद संभल कर खेल रही है।

20:25 (IST)13 May 2018
मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 23, जबकि इविन लुइस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई इस वक्त 8.67 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

20:14 (IST)13 May 2018
जोफ्रा आर्चर ने फेकी दो वाइड डिलीवरी

जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी बॉल पर लुइस ने 3 रन के लिए दौड़ लगाई। इस ओवर से कुल 5 रन बने। मुंबई- 25/0 (3)

20:06 (IST)13 May 2018
मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई की ओर से पहले बल्लेबाजी के लिए इविन लुइस और सूर्यकुमार यादव मैदान पर आ चुके हैं। गौतम के हाथों में गेंद। पहली दो बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर सिंगल। लास्ट बॉल पर लुइस ने चौका लगाया। मुंबई- 14/0 (1)

20:01 (IST)13 May 2018
राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों के लिए मैच जीतना बेहद अहम है।