इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया। इसके साथ ही राजस्थान का विजय रथ रुक गया। टीम को इस सीजन में पहली हार मिली। 5 में से वह एक मैच हारी है। अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात की टीम अंक तालिका में 6 में से 3 मैच जीतकर छठे नंबर पर है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। संजू सैमसन 38 गेंद पर नाबाद 68 और शिमरोन हेटमायर ने 5 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। रियान पराग ने सबसे ज्यादा 48 गेंद पर 76 रन बनाए। राशिद खान ने सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिए। उमेश यादव ने 47 और मोहित शर्मा ने 51 रन देकर 1-1 विकेट लिए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। राशिद खान ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद पर 22 रन बनाए।

शाहरुख खान ने 8 गेंद पर 14 रन बनाए। राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। आवेश खान ने 1 विकेट लिया। गुजरात को आखिरी 3 ओवर में 42 रन चाहिए। आवेश खान ने 18 वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और 7 रन दिए और शाहरुख खान का विकेट लिया। गुजरात को 2 ओवर में 35 रन चाहिए थे। 3 ओवर में 22 रन देकर कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए थे। 19वें ओवर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने 20 रन बनाए। कुलदीप ने 2 वाइड और 1 नोबॉल किया। आखिरी ओवर में गुजरात को 15 रन चाहिए थे। राशिद ने 3 गेंद पर 2 चौके और 2 रन की मदद से 10 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर 2 रन आए और तेवतिया रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर राशिद ने चौका जड़ा। राजस्थान के खिलाफ स्लो ओवर रेट भी गई। इसके कारण उन्हें आखिरी ओवर में एक फील्डर अधिक 15 यार्ड सर्कल में रखना पड़ा। टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं। केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है। मनोहर शरत की जगह अभिनव मनोहर आए हैं। राजस्थान की प्लेइंग 11 में चोटिल नांद्रे बर्गर की जगह कुलदीप सेन की एंट्री हुई। बारिश के कारण टॉस में 25 मिनट की देरी हुई। मैच भी 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Rajasthan Royals 
196/3 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
199/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 24 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 3 wickets

Live Updates
18:52 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Score: गिल को कभी आउट नहीं कर पाए अश्विन

शुभमन गिल को आईपीएल की सात पारियों में कभी भी रविचंद्रन अश्विन ने आउट नहीं किया। शुभमन गिल ने अश्विन के खिलाफ 58 गेंद में 95 रन बनाए हैं।

18:30 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT IPL 2024 Live Cricket Score: मोहित के खिलाफ बटलर दिखाएंगे ‘जोस’

मोहित शर्मा के खिलाफ जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 206.66 है, लेकिन तीन आईपीएल पारियों में वह दो बार मोहित को अपना विकेट दे चुके हैं।

18:07 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT Live Cricket Score: संजू सैमसन का राशिद खान के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

आईपीएल में संजू सैमसन (96 गेंद में 111 रन, 1 बार आउट, स्ट्राइक रेट 115.63) की तुलना में कोई भी बल्लेबाज राशिद खान के खिलाफ अधिक रन नहीं बना पाया है। राजस्थान रॉयल्स के पास अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर की गेंदों की धार कम करने के लिए कप्तान सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

17:46 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT Live Score: राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स मध्यक्रम (नंबर 3-7) ने इस सीजन 488 रन बनाए हैं। उनका 48.80 का औसत इस आईपीएल में सभी टीमों के बीच सबसे अच्छा है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने 24.66 की औसत से 444 रन बनाए हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 17.55 के बाद दूसरा सबसे कम औसत है।

17:25 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT IPL 2024 Live Cricket Score: राशिद खान और अश्विन को नहीं मिल रहे विकेट

राशिद खान और रविचंद्रन अश्विन दोनों को इस आईपीएल में बीच के ओवरों में विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा है। राशिद खान ने 7-15 ओवर की अवधि में एक विकेट लिया है। उनका इकॉनमी रेट 8.04 है। अश्विन की इकॉनमी (6.68) अच्छी रही है, लेकिन इस चरण में अब तक उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है।

17:15 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की ओर से लगे सबसे कम छक्के

इस आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से 22 छक्के लगे हैं। यह सभी टीमों में सबसे कम हैं। गुजरात टाइटंस ने प्रति मैच औसतन 4.4 छक्के लगाए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने 30-30 छक्के (संयुक्त रूप से दूसरे सबसे कम) लगाए हैं। राजस्थान और पंजाब का औसत प्रति पारी 7.5 छक्के है।

17:00 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT IPL 2024 Live Cricket Score: यशस्वी का जीटी के खिलाफ बल्ला रहा है खामोश

आईपीएल 2023 की ऊंचाइयों और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद यशस्वी जयसवाल का आईपीएल 2024 में अब तक का प्रदर्शन न याद रखने वाला है। 24, 5, 10 और 0 के स्कोर के साथ, वह इस सीजन में पावरप्ले में टिकने में विफल रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को आमतौर पर संघर्ष करना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 पारियों में 10.00 के औसत और 95.23 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 40 रन बनाए हैं।

16:39 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Score: शाहरुख या मनोहर की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में एंट्री

विजय शंकर के फॉर्म से बाहर होने के कारण गुजरात टाइटंस मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए शाहरुख खान या अभिनव मनोहर को ला सकते हैं। वे केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड के बारे में भी सोच सकते हैं। मैथ्यू वेड विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं, खासकर अगर साहा अनुपलब्ध रहते हैं। मोहित शर्मा लगातार टाइटंस के इम्पैक्ट स्वैप रहे हैं।

16:39 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Score: डेविड मिलर अब तक फिट नहीं

तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन के अनुसार, डेविड मिलर के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए फिट होने की संभावना नहीं है, लेकिन वह पूर्ण मैच फिटनेस के करीब हैं। ऋद्धिमान साहा की उपलब्धता को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है। साहा पीठ की ऐंठन के कारण पिछला गेम नहीं खेल पाए थे।

15:50 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT IPL 2024 Live Cricket Score: इस मैच में भी नहीं खेलेंगे संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेनी के अनुसार, पिछले दो गेम से चूकने वाले संदीप शर्मा “रिकवरी पर हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले दो मैच में युजवेंद्र चहल के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभम दुबे को शामिल किया है। इस मैच में भी वह इसी विकल्प के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि नवदीप सैनी एनसीए से लौट आए हैं।

14:58 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा। शुभमन गिल ने अब तक 5 मैचों में 183 रन बनाये हैं। उनके सलामी जोड़ीदार बी साई सुदर्शन एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। गेंदबाजी में मोहित शर्मा और उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे गुमनाम बल्लेबाजों के सामने वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

14:37 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT Live Cricket Score: अश्विन की खराब फॉर्म हैरानी की बात

राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज हैं, जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। रविचंद्रन अश्विन का खराब फॉर्म हैरानी का सबब है। रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 4 मैच में एक ही विकेट लिया है।

14:37 (IST) 10 Apr 2024
RR vs GT IPL 2024 Live Cricket Score: आईपीएल 2024 की खोज रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 की खोज रियान पराग रहे हैं। गुवाहाटी के इस हरफनमौला ने अब तक 185 रन बना लिए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। शिमरोन हेटमायेर और ध्रुव जुरेल को मध्यक्रम में अच्छी पारियां खेलनी होंगी।

14:32 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Score: जोस बटलर ने की फॉर्म में वापसी

यशस्वी जायसवाल के सलामी जोड़ीदार जोस बटलर ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की है। कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में 4 मैच में 178 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

14:30 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल पर होगा दबाव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल पर अच्छी पारी खेलने का दबाव होगा। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल 4 मैच में सिर्फ 39 रन ही बना पाए हैं।

13:29 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Dream 11: इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 में चुन सकते हैं

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच की ड्रीम 11 बनाने वाले क्रिकेट फैंस इन खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोस बटलर (कप्तान)।
बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (उपकप्तान), शिमरोन हेटमायर।
ऑलराउंडर: रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग।
गेंदबाज: राशिद खान, नांद्रे बर्गर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

13:18 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Jaipur Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स ने घरेलू मैदान पर सभी तीनों मैच जीते

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुछ खास नहीं कर पाई थी। वह यहां पांच घरेलू मैचों में से चार हार गई थी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में घरेलू मैदान पर खेले सभी तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। उसकी नजर यहां लगातार चौथी जीत पर भी होगी। राजस्थान रॉयल्स ने इस पिच पर 193 और 185 रन के टारगेट को डिफेंड किया और 184 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा भी किया।

13:11 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Playing 11 Dream 11: ये है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

ये है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, शरत बीआर (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकांडे। [इम्पैक्ट प्लेयर: मोहित शर्मा]

13:06 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Playing 11 Dream 11: ये है राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

ये है राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे]

13:00 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Full Squad: ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शरत बीआर (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, मानव सुतार, जयंत यादव, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।

12:58 (IST) 10 Apr 2024
IPL 2024 RR vs GT Full Squad: ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, केशव महाराज, टॉम कोहलर-कैडमोर, डोनोवन फरेरा, कुणाल सिंह राठौड़।