मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार (7 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) मैच में रोमारियो शेफर्ड की शानदार बैटिंग देखने को मिली। उन्होंने मुंबई इंडियंस की पारी की आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 32 रन ठोक दिए। वानखेड़े में आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बन गया। मुंबई की टीम ने दिल्ली को 235 रन का टारगेट दिया। मुंबई का यह आईपीएल में तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल के आखिरी ओवर में तीसरी बार 30 से ज्यादा रन बने। रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन छोकर रिंकू सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल के किसी मैच में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम है।

एनरिक नॉर्खिया का आखिरी ओवर

एनरिक नॉर्खिया ने 20वें ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप से बाहर स्लोअर लेग कटर डाली। रोमारियो शेफर्ड ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद की। शेफर्ड ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। अगली गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ थी। शेफर्ड ने फ्लिक शॉट खेलकर स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद स्लोअर ऑफ कटर डाला। स्वीपर कवर पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद स्टंप पर हॉफ बॉली थी। शेफर्ड ने स्ट्रेट चौका लगाया। आखिरी गेंद लेंग स्टंप की ओर फुल लेंथ गेंद की। वाइड लॉन्ग ऑन पर शेफर्ड ने छक्का जड़ा।

वानखेड़े में सर्वोच्च स्कोर

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 234 का स्कोर बनाया। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। वानखेड़े में टॉप स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है। उसने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 विकेट पर 235 रन बनाए थे।

मुंबई का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर

5 विकेट पर 234 रन मुंबई का आईपीएल में तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। मुंबई का सर्वोच्च स्कोर 5 विकेट पर 246 रन है। हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इसी साल 5 विकेट पर 246 रन बनाए थे। सनराइजर्स के खिलाफ ही 2021 में मुंबई ने अबूधआबी में 9 विकेट पर 235 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम ने 2017 में 6 विकेट पर 223 रन बनाए थे।

रिंकू सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल के किसी मैच में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा के नाम है। जडेजा ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के खिलाफ हर्षल पटेल के ओवर में 36 रन ठोके थे। रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली के खिलाफ 32 रन ठोक रिंकू सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले साल यश दयाल के ओवर में 5 छक्के की मदद से 30 रन ठोक दिए थे।