भारतीय टीम ने पिछले दो महीने में छह वनडे मैच खेले और दो सीरीज खेलीं। ऑस्ट्रेलिया में टीम सीरीज 2-1 से हारी लेकिन भारत में साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने 2-1 से मात दी। दोनों सीरीज में भारतीय वनडे टीम के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली छाए रहे। ऑस्ट्रेलिया में रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

IND vs SA: टी20 सीरीज में हार्दिक और बुमराह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, अर्शदीप सिंह ऐसा करने वाले अकेले भारतीय

अब फैंस को एक बार फिर से अपने चहेते रोको यानी रोहित और कोहली का इंतजार रहेगा। अब दोनों खिलाड़ी कब मैदान पर उतरेंगे यह फैंस जरूर जानना चाहते होंगे। यह साफ है कि दोनों खिलाड़ी अब सीधे नए साल में नजर आएंगे। भारतीय टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेलेगी। उसी सीरीज में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले कितने वनडे खेलेगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम के फ्यूचर प्लान की बात करें तो अभी तक जो तस्वीर साफ है और एक टेंटेटिव जानकारी जो सामने है उसके मुताबिक टीम इंडिया को कम से कम 25 से ज्यादा वनडे मैच 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेलने को मिलेंगे। इन सभी मैचों में विराट और रोहित खेलेंगे या नहीं यह उनके प्रदर्शन और सेलेक्टर्स व टीम मैनेजमेंट द्वारा बनाए जाने वाले फ्यूचर प्लान पर निर्भर करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे- वडोदरा, दोपहर 1.30 बजे (IST)
  • दूसरा वनडे- राजकोट, दोपहर 1.30 बजे (IST)
  • तीसरा वनडे- इंदोर, दोपहर 1.30 बजे (IST)

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन में जीत से बदली अंक तालिका, इंग्लैंड को नुकसान; क्या है भारत का हाल?

वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया का टेंटेटिव शेड्यूल

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारत में)- 3 मैच (11 से 18 जनवरी)
  • भारत बनाम अफगानिस्तान (भारत में)- 3 मैच (जून 2026)
  • भारत बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड में)- 3 मैच (14 से 19 जुलाई 2026)
  • भारत बनाम बांग्लादेश (बांग्लादेश में)- 3 मैच (सितंबर 2026)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज (वेस्टइंडीज में)- 3 मैच (सितंबर-अक्टूबर 2026)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (न्यूजीलैंड में)- 3 मैच (अक्टूबर-नवंबर 2026)
  • भारत बनाम श्रीलंका (भारत में)- 3 मैच (जनवरी 2027)
  • एशिया कप 2027 (बांग्लादेश में)- कम से कम 2 मैच, अधिकतम 6 (जुलाई 2027)